उत्तर प्रदेश के विधासनभा चुनाव के बाद सूबे में निकाय चुनाव की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है, जिसके तहत सभी राजनैतिक दलों ने अपने चुनाव प्रचार अभियान को तेज कर दिया है, गौरतलब है कि, उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव तीन चरणों में संपन्न होने हैं, जिसके लिए चुनाव आयोग ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसी क्रम में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस उत्तर प्रदेश ने भी प्रदेश में अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है, जिसके तहत उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर लगातार सूबे में रोड शो और जनसभाएं कर रहे हैं, सोमवार 20 नवम्बर को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर राहुल गाँधी के संसदीय क्षेत्र और कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाले अमेठी जिले के दौरे पर पहुंचेंगे।
अमेठी में रोड शो करेंगे राज बब्बर:
- सूबे के निकाय चुनाव के तहत सभी दलों ने अपने चुनाव प्रचार अभियान को तेज कर दिया है।
- जिसके तहत उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर लगातार सूबे में जनसभाएं कर रहे हैं।
- सोमवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमेठी जिले के दौरे पर पहुंचेंगे।
- जिसके तहत राज बब्बर दोपहर 1 बजे अमेठी जिले के जायस क्षेत्र में रोड शो निकालेंगे।
- कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में यह रोड शो निकाला जायेगा जिसकी अगुवानी राज बब्बर करेंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार