[nextpage title=”akhilesh” ]

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों के लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस में गठबंधन हुआ था। मगर फिर भी सपा और कांग्रेस को इसका कुछ फायदा नहीं हुआ और सपा की सत्ता से विदाई हो गयी थी। इसके बाद से सपा और कांग्रेस के गठबंधन के टूटने की बातें चलने लगी थी। अब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने इस मुद्दे पर बड़ा बयान दे दिया है।

[/nextpage]

[nextpage title=”akhilesh2″ ]

राज बब्बर ने दिया बयान :

  • सपा अध्यक्ष अखिलेश ने मुलायम, शिवपाल को नजरअंदाज करते हुए कांग्रेस से गठबंधन किया था।
  • मगर चुनाव के बाद से सपा और कांग्रेस के गठबंधन के टूटने की खबरों ने जोर पकड़ लिया था।
  • आगामी माह में उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव भी होना प्रस्तावित है।
  • सभी के मन में सवाल था कि क्या इस चुनाव में भी सपा और कांग्रेस का गठबंधन देखने को मिलेगा।
  • इसका जवाब देते हुए कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष राजबब्बर ने इस मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है।
  • बीते दिन पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी के जन्मशती समारोह का आयोजन लखनऊ में हुआ था।

ये भी पढ़ें, योगी के गब्बर मंत्री ने शोले के डायलॉग में दी अधिकारियों को चेतावनी

  • इस दौरान कार्यक्रम में कांग्रेस के कई दिग्गज और बड़े नेताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी।
  • कार्यक्रम में राजबब्बर में कहा कि निकाय चुनाव में पार्टी अकेले ही मैदान में उतरने जा रही है।
  • राजबब्बर ने कहा कि यूपी का ये निकाय चुनाव पार्टी की विचारधारा का नहीं है।
  • उन्होंने बताया कि ये चुनाव पार्टी के कार्यकर्ता लड़ते हैं, बड़े नेता नहीं।
  • अगर ऐसे में भी गठबंधन किया तो कार्यकर्ता काफी निराश हो जायेंगे।
  • उनसे विधानसभा चुनाव के समय गठबंधन को आगे ले जाने पर सवाल पूछा गया तो वे उसे टाल गए।
  • खबर है कि निकाय चुनाव में जीत के जरिये सपा मिशन 2019 की तैयारी करेगी।

ये भी पढ़ें, योगी सरकार ने 46 मदरसों को दिखाया ‘ठेंगा’!

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें