Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

कांग्रेस वापस लायेगी इलाहाबाद की गरिमा- राज बब्बर

समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव के तेवर इन दिनों काफी आक्रामक दिखाई दे रहे हैं। सियासी गलियारों में उनके कांग्रेस में जाने की चर्चाएँ भी चल रही हैं। हालाँकि सपा नेता शिवपाल यादव इन सब पर कुछ भी खुल कर बोलने से बच रहे हैं। इससे लगता है कि उनकी और कांग्रेस की नजदीकियों में कुछ तो सच्चाई है। इस बीच फूलपुर उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी के लिए प्रचार करने पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने शिवपाल के पार्टी में आने की खबरों पर खुल कर मीडिया से बात की है।

भाजपा पर बोला हमला :

फूलपुर उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के प्रचार के लिए पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकारों पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इलाहाबाद में इस उपचुनाव के जरिये 2019 की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि इलाहाबाद की गरिमा को बीजेपी और 27 वर्षों में प्रदेश में रही पार्टियों ने गिराने का काम किया है। राज बब्बर ने कहा कि कांग्रेस इलाहाबाद की गरिमा को फिर से वापस लाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि एक जमाना हुआ करता था कि जब इलाहाबाद से देश की राजनीति चलती थी। यहाँ पर शिक्षा का हब हुआ करता था लेकिन आज इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में छात्रों की कोई नहीं सुन रहा है। कांग्रेसी सबको साथ लेकर चलना चाहते हैं।

 

ये भी पढ़ें : खबरों में बने रहने के लिए ऊटपटांग बयानबाजी करती हैं बसपा सुप्रीमों

 

शिवपाल पर बोले राजबब्बर :

सियासी गलियारों में इन दिनों समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता शिवपाल सिंह यादव के कांग्रेस में जाने की खबरें चल रही हैं। खबरें है कि बसपा के पूर्व नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी के कांग्रेस में जाने के बाद शिवपाल भी कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। इलाहाबाद में मीडिया के इन सवालों पर राज बब्बर ने जवाब दिया। कांग्रेस के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि शिवपाल यादव यदि कांग्रेस में आना चाहते हैं तो उनका स्वागत है। हालाँकि इसमें उन्होंने जोड़ते हुए कहा कि इसके लिए उनसे अब तक संपर्क नहीं किया गया है।

 

ये भी पढ़ें : अमर सिंह ने अखिलेश को कहा औरंगजेब तो खिलजी से की आजम की तुलना

Related posts

शहर नगर पालिका में भ्रष्टाचार को लेकर ज्ञापन, दो दर्जन से ज्यादा सभासदों के हस्ताक्षरित ज्ञापन डीएम को सौंपा गया, लिपिकों द्वारा अवैध वसूली रोके जाने व सड़कों के निर्माण में भ्रष्टाचार पर कार्रवाई को लेकर की मांग, अध्यक्ष निरुपमा बाजपेई पर भ्रष्टाचार का आरोप।

Ashutosh Srivastava
6 years ago

जौनपुर: सपा विधायक पारसनाथ यादव के घर पहुंचेंगे मुलायम-अखिलेश

Shashank
6 years ago

अवैध खनन की शिकायत पर पत्रकार को मिली ‘मौत’!

Kamal Tiwari
7 years ago
Exit mobile version