पुलिस द्वारा लाठीचार्ज में घायल हुई आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को देखने के लिए बुधवार सुबह कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर सिविल अस्पताल पहुंचे। उनके साथ कांग्रेस के कई नेता और प्रवक्ता के साथ सिविल अस्पताल के सीएमएस भी मौजूद रहे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने सिविल में भर्ती घायल महिलाओं का हालचाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों से सही से इलाज करने की गुजारिश भी की। (Anganwadi activists injured)

वीडियो: लाठीचार्ज के बाद आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने किया पथराव, कई घायल

raj babbar visit civil hospital

इनसे मिले कांग्रेस नेता राज बब्बर

  • कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर सिविल अस्पताल में करीब 30 मिनट तक रुके।
  • यहां उन्होंने घायल आंगनवाडी कार्यकत्री सिद्धार्थनगर की अर्चना, जौनपुर की साधना, महाराजगंज की निर्मला, चित्रकूट की रेखा, सिद्धार्थनगर की मालती और सिद्धार्थनगर की कल्पना से मुलाकात की।
  • साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। (Anganwadi activists injured)
  • प्रदेश की वर्तमान भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं है।
  • इस सरकार में अपना हक मांगने वाले बेरोजगारों को लाठियों से पीटा जा रहा है।
  • वहीं आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने अपने नेता की रिहाई तक आंदोलन करने का निर्णय लिया है।

वीडियो: लखनऊ में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों पर लाठीचार्ज

raj babbar visit civil hospital

दो दिन लगातार हुआ लाठीचार्ज, कई घायल

  • राज्य कर्मचारी घोषित करने समेत 16 सूत्रीय मांगों को लेकर लखनऊ में दूसरे दिन भी प्रदर्शन कर रही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं ने सोमवार और मंगलवार को हजरतगंज स्थित महात्मा गांधी पार्क में प्रदर्शन किया।
  • इसमें हजारों की संख्या में महिलाएं शामिल रहीं।
  • विरोध दर्ज करवाने के लिए महिलाओं ने सड़क जाम कर दी।
  • हजतरगंज चौराहे के पास महिलाएं सड़क पर लेट गईं।
  • दोपहर तक चले बवाल के दौरान उन्हें वार्ता का आश्वासन दिया गया।
  • लेकिन कोई वार्ता न होने से नाराज कार्यकत्रियों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया।
  • इसके चलते पुलिस ने उनपर फिर लाठीचार्ज कर दिया।
  • लाठीचार्ज से आक्रोशित कार्यकत्रियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया।
  • पथराव से वहां भगदड़ मच गई। (Anganwadi activists injured)
  • भगदड़ से कई महिलाए चोटिल और बेहोश हो गईं।
  • जिन्हें पुलिस ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है।
  • प्रदर्शन के चलते शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई थी।
  • प्रदर्शन को बढ़ता देख प्रशासन के आलाधिकारी मौके पर पहुंए गए थे।
  • काफी समझाने के बाद भी कार्यकत्रियां नहीं मानी तो वाटर केनन और लाठी फटकार शाम करीब पांच बजे सभी महिलाओं को खदेड़ दिया गया था।
  • फिर भी कार्यकत्रियों ने कैपिटल सेंटर के बाहर पूरी रात अपना डेरा जमा रखा था।
  • सभी महिलाएं ‘आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन’ के बैनर तले आज फिर एकजुट हुईं थीं।
  • आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने अपने नेता की रिहाई तक आंदोलन करने का निर्णय लिया है।

वीडियो: आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का आज फिर हंगामा

वेतन को लेकर संघर्ष कर रही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां

  • संगठन की प्रदेश अध्यक्ष गीतांजलि मौर्या के मुताबिक, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और सहायिकाएं काफी दिनों से अपनी मांगों को लेकर वेतन संघर्षरत हैं।
  • फिर भी इनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
  • उन्होंने कहा कि कार्यकत्रियों को कम से कम 18 हजार और सहायिकाओं को 9 हजार रुपए मानदेय दिया जाए। (Anganwadi activists injured)
  • मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सामान्य योग्यता और सामन्य कार्य के आधार पर कार्यकत्रियों के बाराबर मानदेय दिया जाए।
  • मौर्या ने कहा कि बिहार की तर्ज पर कार्यकत्रियों और मातृ समिति के खातों में पोषाहार का धन भेजा जाए।
  • जिससे पौष्टिक खाद्य सामग्री का वितरण किया जा सके।
  • आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को योग्यता एवं वरीयता के आधार पर शत प्रतिशत मुख्य सेविका के पद पर प्रमोशन दिया जाए।
  • उन्होंने कहा कि प्रदेश में जिन आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं का मानदेय रुका है।
  • उनका भुगतान जल्द से जल्द करवाया जाए। (Anganwadi activists injured)
  • आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को होमटेक राशन का सत्यापन प्रधानों से अलग रखा जाए।
  • स्कूल की तरह आंगनबाड़ी केन्द्रों में गर्मी की छुट्टी स्वीकृत की जाए।

https://youtu.be/7Aq8G5652fA

जिला जेल के भीतर कैदी ने काटा ब्लेड से गला, मचा हड़कंप

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें