आज पूरे देश में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी की पुण्यतिथि मनाई जा रही है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश कार्यालय पर आज कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने पूर्व प्रधानमंत्री को याद कर उन्हें (statue indira gandhi) श्रद्धा सुमन अर्पित किये ।

राज बब्बर ने किया माल्यार्पण :

  • देश भर में आज पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी की पुण्यतिथि मनाई जा रही है।
  • इस मौके पर आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
  • कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने की थी।
  • इस मौके पर पूर्व पीएम इंदिरा गाँधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजली दी गयी।
  • कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने साथ ही इस मौके पर सैंकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे थे।
  • इस मौके पर राज बब्बर ने कहा कि पुण्यतिथि हो या जयंती, हम उन्हें याद करते हैं।

ये भी पढ़ें, अखिलेश यादव ने सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर अर्पित किये पुष्प

  • उन्होंने कहा कि इंदिरा जी के चले रास्ते में भटकते समाज को एकजुट करने का प्रयास रहता है।
  • इस दौरान उन्होंने सीएम दफ्तर को भगवा रंग में कराये जाने पर टिप्पणी की।
  • राज बब्बर ने कहा कि भगवा रंग असल में त्याग का प्रतीक होता है।
  • उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बहुत जल्द एनेक्सी त्यागने वाले हैं इसीलिए भगवा रंग करा रहे हैं।
  • उन्होंने कहा कि अगर ऐसा न हुआ तो हो सकता है कि जनता खुद ही उनको त्याग दे।

ये भी पढ़ें, भाजपा कार्यालय में पार्षद के टिकट को लेकर हंगामा

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें