[nextpage title=”viral” ]

उत्तर प्रदेश की धरती पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कदम रखने से पहले ही यहाँ की राजनीति में भूचाल आ गया। समाजवादी पार्टी के 2 और बहुजन समाज पार्टी के 1 एमएलसी ने अपनी सदस्यता से इस्तीफ़ा दे डाला था। दोनों ही पार्टियों के लिए ये काफी हैरान कर देने वाली खबर थी। सपा को झटका यशवंत सिंह के रूप में लगा था जो बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ़ राजा भैया के करीबी माने जाते है। अब यशवंत सिंह के बाद राजा भैया (raja bhaiya) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

[/nextpage]

[nextpage title=”viral2″ ]

राजा भैया (raja bhaiya) फिर बनेंगे मंत्री :

  • समाजवादी पार्टी के 2 एमएलसी यशवंत सिंह और बुक्कल नवाब ने इस्तीफ़ा दे दिया है।
  • बुक्कल नवाब ने बताया कि वे मुलायम सिंह यादव के हुए अपमान से दुखी होकर इस्तीफ़ा दे रहे है।
  • यशवंत सिंह ने बताया कि अखिलेश यादव ने चीन पर दिए बयान के कारण इस्तीफ़ा दिया है।
  • समाजवादी पार्टी के पूर्व एमएलसी यशवंत सिंह कुंडा विधायक राजा भैया के करीबी माने जाते है।
  • यशवंत सिंह के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की चर्चाएँ भी जोरो पर है।
  • अब खबर आ रही है कि राजा भैया भी जल्द ही योगी मंत्रीमंडल का हिस्सा बन सकते है।

ये भी पढ़ें, एक बार फिर सक्रिय हुए राजा भैया, जानें क्या उठाया कदम!

  • राजा भैया और यशवंत सिंह सपा सरकार में भी मंत्री पद पर रह चुके है।
  • इसके अलावा राजा भैया भाजपा की कल्याण सिंह और राजनाथ सिंह सरकार में मंत्री रह चुके है।
  • बसपा से इस्तीफ़ा देने वाले जयवीर सिंह के भी भाजपा में जाने की चर्चाएँ जोरो पर है।
  • हालाँकि अभी तक राजा भैया की तरफ से इस तरह का कोई बयान सामने नहीं आया हुआ है।
  • बीते दिन नसीमुद्दीन सिद्दकी के इस्तीफ़ा देने की ख़बरें आयी थी जिसका खुद उन्होंने खंडन किया।
  • अब चर्चा है कि खाली हुई इन सीटों पर आसानी से योगी सरकार के मंत्री सदन तक पहुँच जाएँगे।

ये भी पढ़ें, बुक्कल नवाब का राम मंदिर निर्माण को लेकर चौंकाने वाले बयान!

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें