उमस भरी चिपचिपी गर्मी के साथ राजाजीपुरम क्षेत्र के निवासी अब मच्छरों के प्रकोप से परेशान हो रहे है।उन्हें रात में मच्छर सोने नहीं दे रहे हैं और दिन में भी चैन नहीं लेने दे रहे हैं।इसके कारण इलाके में कई लोगों को बुखार भी आ रहा है। अचानक मच्छरों के इस प्रकोप की वजह क्षेत्र में व्याप्त गंदगी और कूड़े के ढेर हैं। वही कुछ लोग स्वाइन फ्लू की चपेट में भी आ चुके हैं लेकिन अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें :स्वाइन फ्लू से फिर एक गर्भवती महिला की गयी जान

नगर निगम भी लापरवाह

  • एक ओर जहाँ राजधनी में डेंगू और स्वाइन फ्लू का कहर जारी है।
  • वही इस इलाके में सरकारी आदेशों के बावजूद ना तो छिडकाव हो रहा है और ना ही सफाई।
  • ऐसे में स्थानीय लोगों को डेंगू और स्वाइन फ्लू का डर सता रहा है।
  • बावजूद इसके स्थानीय सभासद और नगर निगम की नजर भी यहाँ नहीं पड़ रही है।
  • क्षेत्र में संचालित अवैध डेयरियों पर भी नगर निगम ध्यान नहीं दे रहा है।
  • जिसकी गन्दगी मच्छरों को आमत्रित करती है।
  • स्वाइन फ्लू के मुख्य कारण सुअरों की बढ़ती संख्या पर भी स्थानीय जन-प्रतिनिधियों का कोई ध्यान नहीं है।
  • जबकि शहर में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
  • और प्रतिदिन इससे हो रही मौतों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है।

ये भी पढ़ें : स्वाइन फ्लू का जागरुकता अभियान हो रहा फेल!

  • स्थानीय सरकारी चिकित्सालय आरएलबी में मरीजों की भीड़ के चलते अधिकांश लोग निजी अस्पतालों में जाने को मजबूर हैं।
  • क्षेत्र के स्कूल कालेजों में बच्चों को दिन में मच्छरों के कारण दिक्कतें हो रही है।
  • नगर निगम का एन्टी लार्वा छिडक़ाव अभियान कागजों पर हो रहा है फॉगिग मशीन का पता नहीं।
  • ये हाल पूरे राजाजीपुरम का है। ए-ब्लाक और एफ-ब्लाक में अवैध डेयरियां संचालित है।
  • नालियां बजबजा रही हैं या कूड़े से पटी पड़ी है इस पर किसी का ध्यान नहीं है।
  • रानी लक्ष्मीबाई राजकीय संयुक्त चिकित्सालय के आस-पास भी गंदगी है लेकिन किसी भी जिम्मेदार को ये दिखाई नहीं दे रहा है।

ये भी पढ़ें : गर्भवती महिलाएं भी रहें स्वाइन फ्लू से अलर्ट

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें