राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आज से दो दिवसीय UP दौरा के दौरे पर रहेंगी। मालूम हो कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे यहां यूपी के इलाहाबाद में हो रही भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने के लिए आयी हैं। वसुन्धरा आज सुबह विशेष विमान से यहां वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुंची, जहां से से बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए उनके दरबार में पहुंची। जानकारी के अनुसार राजस्थान की मुख्यमंत्री, काशी विश्वनाथ की पूजा अराधना के बाद मिर्जापुर में विन्ध्यवासिनी देवी के भी दर्शन करने जाएंगी।

  • वसुन्धरा राजे रविवार और सोमवार को यूपी में ही रहेंगी और भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होंगी।
  • इससे पहले सीएम वसुंधरा राजे ने बनारस मेें रूककर काशी विश्वनाथ की पूजा करके प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
  • वसुंधरा राजे यहां मिर्जापुर में विन्ध्यवासिनी देवी और अन्नपूर्णा देवी के दर्शन के लिए भी जाएंगी।
  • राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे ने माँ विंध्यवासिनी के दरबार में किए दर्शन।
  • माँ विंध्यवासिनी पूजा अर्चना के बाद सीएम इलाहाबाद के लिए रवाना हो गयीं।

Vashundhara Raje Kashi-Vishwanath-Temple-in-Varanasi

  • राजस्थान की मुख्यमंत्री ने आज पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र पहुंचकर सबसे पहले बाबा विश्वनाथ के दरबार में जाकर मत्था टेका उसके बाद उन्होने मां अन्नपूर्णा और काल भैरव के दर्शन किये।
  • वसुंधरा राजे सिंधिया सुबह लगभग 10:40 बजे बाबा विश्वनाथ के मंदिर पर पहुंची।
  • बाबा विश्वनाथ के दर्शन करके बाहर निकली वसुंधरा राजे सिंधिया ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि अब राज्य में चल रहा जाट आन्दोलन बाबा के आशीर्वाद से खत्म  हो जाएगा।
  • सीएम वसुंधरा ने कहा कि मैने राजस्थान की सुख-समृद्धि के लिए बाबा से आशीर्वाद मांगा है।
  • माँ विंध्यवासिनी की पूजा अर्चना के बाद राजस्थान सीएम सड़क मार्ग से ही इलाहाबाद के लिए रवाना हो गयीं। जहां वह भाजाप की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होंगी।

राजस्थान: बीजेपी विधायक का विवादित बयान , नेहरू परिवार को बताया रेप का कारण

‘हमसफ़र सफ्ताह’ की घोषणा, नवाबों की नगरी से पिंक सिटी तक चलेगी ‘डबल डेकर’ ट्रेन!

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें