कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने उत्तर प्रदेश चुनाव में सपा और कांग्रेस के गठबंधन की सफलता का दावा किया है। राजीव शुक्ला का दावा है कि प्रदेश की जनता इस गठबंधन के साथ है।

40 प्रतिशत वोट बैंक गठबंधन के पास होने का दावा

  • कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की जमकर तारीख की।
  • उन्होंने अखिलेश यादव को विकास पुरूष बताया।
  • साथ ही दावा किया कि यूपी का 40 प्रतिशत वोट बैंक सपा-कांग्रेस के साथ है।
  • उन्होंने कहा कि इस बार दोनों मिलकर मजबूती से चुनाव लड़ेंगे।

राहुल की मदद लिए प्रियंका आगे

  • राजीव शुक्ला ने कहा कि राहुल गांधी की मदद के लिए प्रियंका बेहद सक्रिय हैं।
  • उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी भी यूपी चुनाव में अहम भूमिका निभा रही है।
  • प्रियंका गांधी के आगे आने से चुनाव में गठबंधन को फायदा मिलेगा।
  • जानकारी हो कि हाल में ही कांग्रेस और सपा के बीच यूपी चुनाव के मद्देनज़र गठबंधन हुआ है।
  • इस गठबंधन में कांग्रेस पार्टी को 105 सीटें मिली है।
  • वहीं समाजवादी पार्टी 298 सीटों पर अपने उम्मीदवार ऊतार रही है।
  • सपा अपने ज्यादातर उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है।
  • वहीं कांग्रेस ने अभी पहले और दूसरे चरण के चुनाव के लिए 41 उम्मीदवारों के नाम घोषित किये हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें