उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के तहत सूबे में नेताओं का एक दल से दूसरे दल में जाना बदस्तूर जारी है। इसी क्रम में शनिवार 21 जनवरी को समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता अम्बिका चौधरी बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए थे।
राजेंद्र चौधरी ने बोला हमला:
- शनिवार को समाजवादी पार्टी के अम्बिका चौधरी बसपा में शामिल हो गए थे।
- जिसके बाद ऐसा कहा जा रहा है कि, समाजवादी पार्टी को इससे बड़ा नुक्सान उठाना पड़ सकता है।
- वहीँ अखिलेश यादव के करीबी नेता राजेंद्र चौधरी ने अम्बिका चौधरी के सपा छोड़ने पर हमला किया है।
- राजेंद्र चौधरी ने कहा है कि, चुनाव के दौरान ऐसी घटनाएँ होती रहती हैं।
जिनमें निष्ठा न हो वो लेते हैं ऐसे फैसले:
- सपा नेता ने आगे कहा कि, जो लोग निष्ठावान नहीं होते हैं, वही ऐसे फैसले लेते हैं।
- यह बात उन्होंने अम्बिका चौधरी के लिए कही थी।
- सपा नेता ने आगे बहुजन समाज पार्टी पर अपना हमला बोला।
- जिसमें उन्होंने कहा कि, बसपा का कोई घोषणा पत्र नहीं होता है।
- साथ ही राजेंद्र चौधरी ने कहा कि, बसपा की कथनी और करनी में अंतर होता है।
- गौरतलब है कि, अम्बिका चौधरी ने कहा था कि, समाजवादी पार्टी में नेता जी को अपमानित किया जा रहा है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार