[nextpage title=”akhilesh yadav” ]

समाजवादी पार्टी को यूपी के विधानसभा चुनावों में भाजपा के हाथों करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। इसके बाद से अब सपा ने 2019 के लोकसभा चुनावों की तैयारी करना शुरू कर दिया है। अखिलेश यादव बीते दिनों लालू प्रसाद की रैली में शामिल हुए थे जिसके बाद से सपा के महागठबंधन में शामिल होने पर सवाल उठने लगे थे। अब सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने इस मुद्दे पर बड़ा खुलासा कर दिया है।

[/nextpage]

[nextpage title=”akhilesh yadav2″ ]

राजेंद्र चौधरी ने बताया :

  • उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा था।
  • इसके बाद से सपा ने विपक्ष की भूमिका निभाते हुए सरकार पर हमला करना शुरू कर दिया है।
  • सपा का कहना है कि पूरा उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की सरकार से खुश नहीं है।
  • मेट्रो को लेकर सपा-भाजपा में इन दिनों तनातनी बनी हुई है।
  • समाजवादी पार्टी इसे अपनी सरकार में शुरू किया गया विकास कार्य बताती दिख रहे है।
  • भाजपा भी कह रही कि ये कोई आधा-अधूरा उद्घाटन नहीं पूरा उद्घाटन हुआ है।

ये भी पढ़ें, तस्वीरें: यादव परिवार में आया नया मेहमान

  • यूपी चुनाव में हार से सबक लेते हुए अब समाजवादी पार्टी ने 2019 पर ध्यान देना शुरू कर दिया है।
  • सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि 2019 में भाजपा को रोकना मुख्य लक्ष्य है।
  • उन्होंने कहा कि अगले माह होने वाले सम्मलेन में 5 साल के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाएगा।
  • साथ ही समाजवादी पार्टी के 2019 का चुनाव लड़ने पर भी उन्होंने बड़ा खुलासा किया।
  • राजेंद्र चौधरी ने कहा कि सपा अकेले ही चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी में है।
  • मगर समय आने तक स्थिति में कुछ बदलाव हुआ तो जरूर इस बारे में सोचा जाएगा।

ये भी पढ़ें, मेट्रो में दिखी लखनवी तहजीब, एमडी ने की तारीफ

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें