उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार 22 जुलाई को एनेक्सी में कौशल विकास से सम्बंधित कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसके तहत कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केन्द्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने शिरकत की थी। कार्यक्रम में प्रेस कांफ्रेंस का भी आयोजन किया गया था, जिसके तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केन्द्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी(rajiv pratap rudy) ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया था।

प्रेस कांफ्रेंस के संबोधन में केन्द्रीय मंत्री के संबोधन के मुख्य अंश(rajiv pratap rudy):

यूपी में कौशल विकास का जाल बिछायेंगे(rajiv pratap rudy):

  • राजधानी लखनऊ में शनिवार को एनेक्सी में कौशल विकास सम्बंधित कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
  • कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केन्द्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने भी शिरकत की थी।
  • जहाँ केंद्रीय मंत्री ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया।
  • अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि, उत्तर प्रदेश में कौशल विकास का जाल बिछायेंगे।
  • पहली बार इस मंत्रालय को अलग किया, जिसे मात्र ढाई साल हुए हैं।
  • निजी क्षेत्र के आई.टी.आई की गुड़वत्ता में ह्रास हुआ है।
  • गुड़वत्ता के लिए मुख्यमंत्री योगी ने हमें भरोसा दिलाया है कि, इसकी गुणवत्ता हम सुधारेंगे।
  • 150 करोड़ रुपये की राशि उत्तर प्रदेश को दी गयी है।
  • साथ ही आने वाले दिनों में हम इसका बजट 200 करोड़ रुपये करेंगे।
  • OLA और UBER से ड्राइवरों को रोजगार मिला आगे भी हम हैवी मोटर चालको के लिए ट्रेनिंग सेंटर खोलेंगे।
  • नए फ्लेक्सी सिस्टम के माध्यम से आई.टी. सेंटर खोलेंगे।
  • भारत सरकार कौशल विकास मिशन के तहत प्रदेश को बढ़ाने में कोई कोर-कसर नही छोड़ेगी।

भारत यूपी सरकार का पूरा सहयोग करेगी(rajiv pratap rudy):

  • अगले पाँच वर्षों में यूपी भर में कौशल विकास का जाल बिछाया जाएगा।
  • भारत सरकार बड़ी योजनाओं को लेकर यूपी का पूरा सहयोग करेगी।
  • स्किल मिशन की राशि बढ़ाना भी बड़ी उपलब्धि।
  • 200 करोड़ रु0 केंद्र सरकार भी इसी वर्ष।
  • कई सेक्टरों में ट्रेनिंग कैंप स्थापित किया जाएगा।
  • कौशल मेला को और विस्तार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: पुराना और बुनियादी ढाँचा सही नहीं- CM योगी

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें