‘गांव के मन की बात-राजनाथ सिंह के साथ’ कार्यक्रम में शामिल होंगे केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह

उन्नाव। गृहमंत्री राजनाथ का आज उन्नाव आगमन, हेलीकॉप्टर से उन्नाव आएंगे गृहमंत्री राजनाथ, 1 बजे भगवंतनगर आएंगे गृहमंत्री राजनाथ, 2 अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे राजनाथ, गृहमंत्री राजनाथ सिंह जनसभा को करेंगे संबोधित, भारत के मन की बात कार्यक्रम में होंगे शामिल, भगवंतनगर के आरआरबीएन इंटर कॉलेज में जनसभा, बाजपेईखेड़ा गांव में सुनेंगे भारत के मन की बात।

  • जहाँ एक तरफ सभी राजनैतिक पार्टियों ने यूपी में लोकसभा चुनाव को लेकर अपना दम खम दिखाना शुरू कर दिया है।
  • वही केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी इसी के तहत आज उन्नाव पहुँच रहे है।
  • मिली जानकारी के अनुसार केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की रविवार को उन्नाव के भगवंतनगर में सभा होगी।

गांव वालों से बात करके उनकी आवश्यकताओं और अपेक्षाओं को समझेंगे राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह रविवार सुबह दिल्ली से 12.30 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे और वहीं से हेलीकाप्टर के जरिये उन्नाव के भगवंतनगर पहुंचकर आरआरबीएन इंटर कॉलेज में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे। भारत के मन की बात कार्यक्रम के समन्वयक संतोष सिंह ने बताया कि वाजपेयी खेड़ा में  भाजपा ने भारत के मन की बात के अंतर्गत ‘गांव के मन की बात-राजनाथ सिंह के साथ’ कार्यक्रम रखा है।

  • माना जा रहा है कि यह पूरी तरह चुनावी सभा होगी।
  • भगवंतनगर से इस समय हृदयनारायण दीक्षित भाजपा के  विधायक हैं जो विधानसभा के अध्यक्ष भी हैं।
  • सभा के बाद वह उन्नाव के ही वाजपेयी खेड़ा गांव जाएंगे।
  • इस कार्यक्रम में सिंह गांव वालों से बात करके उनकी आवश्यकताएं और अपेक्षाएं समझेंगे।
रिपोर्ट- संजीत सिंह सनी

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”UP News” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”6″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें