भारत के गृहमंत्री तथा लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह देश में कांग्रेस को चुनौती नहीं मानते हैं। लखनऊ के तीन दिवसीय दौरे पर आए राजनाथ सिंह ने कहा कि हम 2019 में कांग्रेस को चुनौती नहीं मानते हैं। हमने विकास का काम किया है और जनता को सब दिख रहा है। उन्होंने प्रियंका गांधी वाड्रा को कांग्रेस का महासचिव बनाए जाने पर कहा कि यह कांग्रेस का आंतरिक मामला है। बता दें कि कल से लखनऊ में सक्रिय राजनाथ सिंह आज भी बेहद व्यस्त हैं। वह शाम को इंस्टीट्यूट आफ फाइनेंशियल मैनजमेंट ट्रेनिंग एण्ड रिचर्स के तीन दिवसीय नेशनल कॉन्फ्रेंस के समापन समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद सेन्ट्रल बार एसोसिएशन लखनऊ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

लखनऊ के सांसद व केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रियंका गांधी वाड्रा के राजनीति में सक्रिय होने को जरा भी गंभीरता से नहीं लिया है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा को कांग्रेस में बड़ा पद देना कांग्रेस का आंतरिक मामला है। उनको अब राजनीति में घोषित रूप से सक्रिय किया जा रहा है। अघोषित रूप से वह बीते 15-20 वर्ष से राजनीति में बेहद सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव में प्रियंका गांधी के आने से भाजपा पर फर्क पडऩे की बाबत उन्होंने कहा कि भाजपा को कांग्रेस अब कभी भी चुनौती देने की स्थिति में नहीं है। भाजपा देश को लगातार आगे बढ़ाने के अभियान में लगी है।

विकास का हर काम लोगों को चार वर्ष में दिखने लगा है। वर्षों से लंबित या फिर बंद पड़ी योजना पर भी काम हो रहा है। कई बड़े काम तो हो गए जो 15-16 साल से बंद पड़े थे। भाजपा की सोच काफी बड़ी है, इसलिए कांग्रेस को हम कभी चुनौती मानते ही नहीं हैं। बता दें कि राजनाथ सिंह 24 जनवरी को 3:30 बजे इस्ट्टीयूट ऑफ़ फाइनेंशियल मैनजमेंट ट्रेनिंग एण्ड रिचर्स के तीन दिवसीय नेशनल कान्फ्रेंस के समापन समारोह में शामिल हुए। सायं 4:45 बजे सेन्ट्रल बार एसोसिएशन लखनऊ के शपथ ग्रहण समारोह पुराना हाई कोर्ट परिसर में पहुंचे। रात्रि 7:30 बजे वैवाहिक कार्यक्रम के आशीर्वाद समारोह में शामिल होने के लिये रानीलक्ष्मीबाई स्कूल सेक्टर 14 इन्दिरानगर भी गए।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”हिंदी की खबरें” background=”” border=”” thumbright=”yes” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”post_tag” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें