देश के गृह मंत्री और लखनऊ से भारतीय जनता पार्टी के सांसद राजनाथ सिंह शुक्रवार 3 फरवरी को उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं, जिस दौरान गृह मंत्री राजनाथ सिंह पहले लखीमपुर पहुंचे थे, जहाँ उन्होंने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया था। लखीमपुर के बाद गृह मंत्री राजनाथ सिंह सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के गढ़ इटावा में पहुंचे थे, जहाँ उन्होंने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया।

सपा-कांग्रेस गठबंधन पर हमला:

  • गृह मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार 3 फरवरी को उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं।
  • जिस दौरान गृह मंत्री सूबे के इटावा जिले में पहुंचे थे।
  • जहाँ उन्होंने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया।
  • अपने संबोधन में गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने यूपी चुनाव के तहत हुए सपा और कांग्रेस के गठबंधन पर हमला किया।
  • राहुल गाँधी पर हमला करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि,
  • “यही फटी जेब लेकर राहुल गाँधी नोटबंदी की लाइन में लगे थे”।
  • इसी में आगे जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि, 4 हजार रुपये निकालने के बाद राहुल गाँधी विदेश चले गए थे।

नोटबंदी के फैसले ने दुश्मनों की कमर तोड़ी:

  • गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने जनसभा में आगे नोटबंदी पर बात की।
  • उन्होंने कहा कि, हमारी सरकार के नोटबंदी के फैसले ने आतंकवादियों की कमर तोड़ दी है।
  • राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि, हमारी सरकार आने पर इटावा की जनता को 24 घंटे बिजली दी जाएगी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें