केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार 3 फरवरी से उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं, जिस दौरान गृह मंत्री राजनाथ सिंह यूपी चुनाव की जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं। शनिवार 4 फरवरी को गृह मंत्री राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश के फतेहाबाद पहुंचे थे, जहाँ उन्होंने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया।
मैंने ठाना था पाकिस्तान को उसीकी की धरती पर बेनकाब करूँगा:
- शनिवार 4 फरवरी को गृह मंत्री राजनाथ सिंह बदायूं में जनसभा के बाद फतेहाबाद पहुंचे थे।
- जहाँ उन्होंने एक अन्य चुनावी जनसभा को संबोधित किया।
- अपने संबोधन में राजनाथ सिंह ने कहा कि, मैंने भी ठान लिया था कि, पाकिस्तान को उसीकी धरती पर बेनकाब करूँगा।
- उन्होंने यह बात अपने पाकिस्तान दौरे को लेकर कही थी।
समाजवादी पार्टी पर हमला:
- चुनावी जनसभा में राजनाथ सिंह ने आगे अखिलेश यादव को अच्छे दिन पर जवाब दिया।
- जिसमें उन्होंने कहा कि, सपा मुखिया को कहना चाहता हूँ कि, यहाँ आप की सरकार के कारण ग्रहण लग गया है।
- इसी में आगे जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि, इस कारण से अच्छे दिन आपको दिखाई नही दे रहे हैं।
- उन्होंने आगे कहा कि, जो पार्टी चुनाव से पहले खाट पकड़ चुकी है, उससे गठबंधन किया गया है।
- साथ ही राजनाथ सिंह ने कहा कि, सपा ने कांग्रेस के साथ गठबंधन कर के आत्महत्या कर ली है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Tags
#badayun public meeting
#home minister rajnath singh addressed fatehabad public meeting today.
#rajnath singh fatehabad public meeting
#rajnath singh fatehabad public meeting today after badayun public meeting
#उत्तर प्रदेश
#उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
#गृह मंत्री राजनाथ सिंह
#फतेहाबाद चुनावी जनसभा
#फतेहाबाद जनसभा
#यूपी विधानसभा चुनाव 2017
#लखनऊ
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार