Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

राजनाथ सिंह ने लखनऊ को दी 9784.59 करोड़ रुपए के प्रोजेक्टों की सौगात

Rajnath Singh Inaugurated Projects Worth Rs.1,10,154 Crores For UP

Rajnath Singh Inaugurated Projects Worth Rs.1,10,154 Crores For UP

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को 9784.59 करोड रुपए की प्रोजेक्टों की सौगात गुरुवार को मिल गई। इससे जहां विकास को रफ्तार मिलेगी वहीं, शहर में जाम का झाम भी कम होगा। कुकरैल पुल और आउटर रिंग रोड से पहले भाग के लोकार्पण के बाद इनर रिंग रोड से बिना जाम में फंसे 7 मिनट में गोमती बैराज तक पहुंचा जा सकेगा। वही, आउटर रिंग रोड से 20 मिनट में कुर्सी रोड से अयोध्या मार्ग तक पहुंचा जा सकेगा। सर्विस लेन और मुख्य सड़क दोनों का उपयोग वाहनों की आवाजाही के लिए किया जा सकेगा। इससे मुंशी पुलिया और पॉलिटेक्निक चौराहे पर वाहनों का दबाव कम होगा।

सौगातों की शुरुआत केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकार्पण और शिलान्यास करके किया। कार्यक्रम का आयोजन झूलेलाल वाटिका में किया गया था। जिसमें 1,10,154 करोड़ की लागत से 5972 किलोमीटर लंबे महत्वपूर्ण 80 राष्ट्रीय राज्य मार्गों का निर्माण 10 परियोजनों का लोकार्पण एवं 70 परियोजनों का शिलान्यास के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। इनमें राजधानी के लिए 9784 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट हैं।

इसके अलावा सांसद राजनाथ सिंह और अशोक बाजपेई की निधि से भी 64 कामों के शिलान्यास किए गए। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य, उमा भारती, मेनका संजय गांधी, संतोष गंगवार, मनोज कुमार सिन्हा, डॉ महेश शर्मा, कृष्णा राज, डॉक्टर सत्यपाल सिंह, साध्वी निरंजन ज्योति, जनरल (से.नि.) विजय कुमार सिंह, अनुप्रिया पटेल, आशुतोष टंडन, बृजेश पाठक, रीता बहुगुणा जोशी, ओमप्रकाश राजभर, स्वाति सिंह, डॉ महेंद्र सिंह, मोहसिन रजा समेत तमाम सांसद के अलावा प्रदेश सरकार के अन्य मंत्री मेयर संयुक्ता भाटिया और विधायक समेत काफी तादात में कार्यकर्ता अधिकारी भी मौजूद रहे।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]गोमती के विकास पर गोमती प्रदूषण नियंत्रण परियोजना इकाई करेगी काम[/penci_blockquote]
केंद्रीय गृहमंत्री व सांसद राजनाथ सिंह के प्रयासों से शहरी की जीवनदायिनी गोमती नदी के विकास का भी काम होगा। इसमें गिरने वाले नालों को बंद कराने और पानी को शुद्ध करने के लिए नमामि गंगे परियोजना में 298 करोड़ रुपये कामों का शिलान्यास होना है। इन कार्यों के लिए जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्रालय के नमामि गंगे कार्यक्रम में जल निगम की गोमती प्रदूषण नियंत्रण परियोजना इकाई काम करेगी।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]कानपुर के लिए बनेगा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे, सुल्तानपुर, वाराणसी पहुंचना अब आसान[/penci_blockquote]
सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी ने बताया कि लखनऊ से सुल्तानपुर के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग का चौड़ीकरण किया गया है। 3,332 करोड़ रुपये से पूरे हुए इस काम से अब सुल्तानपुर और इससे आगे वाराणसी तक जाना सुगम हो गया है। दोनों शहरों तक पहुंचने के लिए समय भी आधा लगेगा। लखनऊ से कानपुर पहुंचना भी अब आसान हो जाएगा। केवल 45 मिनट में कानपुर पहुंचने के लिए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे बन रहा है। प्रोजेक्ट पर एनएचएआई 4700 करोड़ रुपये खर्च करेगा। बृहस्पतिवार को इसका शिलान्यास होगा। इनर रिंगरोड पर टेढ़ीपुलिया और सीतापुर हाइवे पर इंजीनियरिंग चौराहे से आईआईएम तिराहे तक फ्लाईओवर भी बनने हैं। बृहस्पतिवार को इन दोनों प्रोजेक्टों के शिलान्यास के बाद जल्द काम शुरू हो जाएगा। प्रोजेक्टों पर करीब 231 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]इनका हुआ लोकार्पण[/penci_blockquote]
➡सुल्तानपुर मार्ग चौड़ीकरण – लागत 3332 करोड़ रूपये।
➡आउटर रिंग रोड, कुर्सी रोड से अयोध्या मार्ग – लागत 754 करोड़ रूपये।
➡कुकरैल फ्लाईओवर – लागत 180 करोड़ रूपये।
➡लखनऊ सिटी स्टेशन पर द्वितीय प्रवेश द्वार – लागत 3.5 करोड़ रूपये।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]इन योजनाओं का हुआ शिलान्यास[/penci_blockquote]
➡गोमती की सफाई – लागत 298 करोड़ रूपये।
➡लखनऊ-कानपुर ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे – लागत 4700 करोड़ रूपये।
➡इंजीनियरिंग कालेज चौराहे से आईआईआईएम तिराहा फ्लाईओवर – लागत 136 करोड़ रूपये।
➡टेढ़ी पुलिया चौराहा फ्लाईओवर – लागत 95 करोड़ रूपये।
➡पीडब्ल्यूडी की मुख्य सड़कों का नवीनीकरण – लागत 188 करोड़ रूपये।
➡जानकीपुरम विस्तार में ट्रामा सेंटर – लागत 2.53 करोड़ रूपये।
➡वेतीं में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र – लागत 1.50 करोड़ रूपये।
➡चारबाग,ऐशबाग, लखनऊ जंक्शन पर 10एक्स्लेरेटर – लागत 7.20 करोड़ रूपये।
➡लखनऊ नगर निगम के अवस्थापना कार्य – लागत 76 करोड़ रूपये।

 

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”हिंदी की खबरें” background=”” border=”” thumbright=”yes” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”post_tag” orderby=”random”]

Related posts

अपराधियो का ‘आशियाना’ बनी अति विशिष्ठ जनपद अमेठी !

Mohammad Zahid
8 years ago

इलाहाबाद में डबल मर्डर: घर में घुसकर दो महिलाओं की निर्मम हत्या

Sudhir Kumar
6 years ago

जानें कहां कावड़ यात्रा के दृष्टिगत जिलाधिकारी द्वारा घाट व मार्गो का निरीक्षण किया गया।।

Desk
2 years ago
Exit mobile version