यूपी फतह करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता यूपी को लगातार मथ रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को भाजपा नेता की पूर्वांचल में ताबड़तोड़ कई जनसभाओं को संबोधित कर विपक्षियों पर निशाना साधकर अपने पक्ष में वोट मांगेंगे।

यह है केशव प्रसाद मौर्या की प्रस्तावित रैलियां

  • भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य एक मार्च को सुबह 11:30 बजे चन्दौली जिले में अशोक इण्टर कॉलेज मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।
  • मुगलसराय विधानसभा में दोपहर 12 बजे नेशनल इण्टर कॉलेज में वह एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
  • वहीं सैयदराजा विधानसभा गाजीपुर जिले में दोपहर एक बजे, छावनी लाइन ग्रामसभा थाना गाजीपुर विधानसभा में संबोधित करेंगे।
  • दोपहर 1:55 बजे शाजियाबाद भूमिदरी, जखनियां विधानसभा में संबोधित करेंगे। दोपहर 2:40 बजे ग्राम बौरावा सैदपुर विधानसभा में संबोधित करेंगे।
  • जौनपुर जिले में दोपहर 3:30 बजे ननकू रामपाल डिग्री कॉलेज में संबोधित करेंगे।
  • जबकि वह बधवा बाजार मछलीशहर विधानसभा में शाम 4 बजे रामलीला मैदान, मडियाहूं विधानसभा की जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।

यह है राजनाथ सिंह की प्रस्तावित जनसभाएं

  • गृहमंत्री राजनाथ सिंह एक मार्च को सुबह 11 बजे सोनभद्र जिले में केकरी रामलीला कॉलोनी ग्राउण्ड अनपरा (ओबरा विधानसभा), दोपहर एक बजे आजमगढ़ जिले श्रीराम इण्टर कॉलेज, गोडसर, जहानागंज (मुबारकपुर विधानसभा), दोपहर 2:10 बजे मऊ जिले में घोसी (घोसी सदर विधानसभा), दोपहर 3 बजे बलिया जिले में सतीश चन्द्र कॉलेज का मैदान बलिया (बलिया सदर विधानसभा), सायं 4:10 बजे चौरा इण्टर कॉलेज का मैदान, पतिगांवा, फेफना (फेफना विधानसभा) की जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।

मनोज सिन्हा व ओमप्रकाश राजभर की रैलियां

  • केन्द्रीय राज्यमंत्री मनोज सिन्हा व भारतीय समाजपार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर एक मार्च को दोपहर 12 बजे आजमगढ़ जिले में केवी इण्टर कॉलेज का मैदान, मर्टीनगंज (दीदारगंज विधानसभा), दोपहर एक बजे नर्सिग इण्टर कॉलेज का मैदान बैरमपुर (निजामाबाद विधानसभा), दोपहर 2:20 बजे गाजीपुर जिले में ढोढ़ाही रेलवे स्टेशन के समाने का मैदान (मोहम्मदाबाद विधानसभा), दोपहर 3:25 बजे प्राथमिक विद्यालय चीउटहा (पलिया) के पीछे खेल का मैदान (जमनियां विधानसभा), की जनसभाओ को सम्बोधित करेंगे।

मनोज तिवारी की प्रस्तावित जनसभाएं

  • भारतीय जनता पार्टी के सांसद व नई दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी एक मार्च को दोपहर 12 बजे महराजगंज जिले में कोलहुई बाजार फरेन्दा (फरेन्दा विधानसभा), दोहपर एक बजे कुशीनगर जिले में किसान महाविद्यालय, हाटा (हाटा विधानसभा), दोपहर 2 बजे गोरखपुर जिले में बरमहा मैदान एफसीआई के पास, सरदारनगर, चौरीचौरा (चौरीचौरा विधानसभा), बलिया जिले में दोपहर 3 बजे पीएन इण्टर कॉलेज, दुबे छपरा, बैरिया (बैरिया विधानसभा) की जनसभाओं को सम्बोधित करेगें।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें