गृह मंत्री और सूबे की राजधानी लखनऊ से भाजपा के सांसद राजनाथ सिंह अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर हैं, इस दौरान गृह मंत्री ने राजधानी के गोमतीनगर इलाके में एक कार्यक्रम में शिरकत की।

जनकल्याण समिति के कार्यक्रम में पहुंचे गृह मंत्री:

  • देश के गृह मंत्री राजनाथ सिंह अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर हैं।
  • इस दौरान आज वो शहर के गोमतीनगर क्षेत्र में जनकल्याण समिति के कार्यक्रम में पहुंचे।
  • जहाँ गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम का लुत्फ़ उठाया।
  • इस दौरान गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कार्यक्रम का संबोधन किया।
  • अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि, जनकल्याण समिति का मैं भी सदस्य बनना चाहता हूँ।
  • गृह मंत्री ने आगे कहा कि, सदस्यता शुल्क देकर वो भी जन कल्याण समिति का सदस्य बनना चाहता हैं।
  • भारत की सांस्कृतिक विरासत पर राजनाथ सिंह ने कहा कि, हमें भारतीय संस्कृति के साथ आगे बढ़ना होगा।
  • उन्होंने आगे कहा कि, भारत की संस्कृति सदैव वसुधैव कुटुम्बकम रही है।
  • रक्षा क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी पर उन्होंने कहा कि, हर पैरामिलिट्री फोर्स में महिला बैंड होना चाहिए।

लगाया जनता दरबार:

  • कार्यक्रम में जाने से पहले गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने आवास पर जनता दरबार लगाया।
  • जहाँ उन्होंने सैकड़ों आम लोगों की फरियादें सुनीं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें