यूपी के शाहजहांपुर में जिले में रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने ताबड़तोड़ दो जनसभाएं की। पहली जनसभा तिलहर विधानसभा से प्रत्याशी रोशन लाल वर्मा के समर्थन में की। तो दूसरी जनसभा मिरानपुर कटरा विधानसभा से प्रत्याशी वीर विक्रम सिंह के समर्थन में की।

जनसभा में किया पाकिस्तान पर की सर्जिकल स्ट्राइक

  • पहली जनसभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान पर वार करते हुए कहा कि भारत की तरफ से पहली गोली नहीं चलेगी।
  • अगर पाकिस्तान की तरफ से पहली गोली चली तो भारत की तरफ से चलने वाली गोलियां गिनीं नहीं जाएंगी।
  • वहीं सपा और बसपा पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी को मुलायम सिंह ने ही पंक्चर कर दिया है।
  • तो वहीं बसपा हारी हुई लड़ाई लड़ रही है।
  • वहीं राहुल गांधी पर चुटकी लेते हुए कहा कि एक नौजवान नेता है जिन्होंने खटिया सभा की थी वो तो चुनाव से चार महीने पहले ही खाट पकड़ गए उनकी खटिया भी लुट गई तो वह चुनाव क्या लड़ेंगे।
  • दरअसल शाहजहांपुर के तिलहर विधानसभा सीट से रोशन लाल वर्मा के समर्थन में केन्द्रीय गृह राजनाथ सिंह ने एक जनसभा को संबोधित किया।
  • केंद्रीय गृहमंत्री ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि एक बार वह टीवी देख रहे थे।
  • एक न्यूज देखी कि पाकिस्तान ने गोली बारी की इसमें भारत के पांच लोगों की मौत हुई हुई थी इसमें एक महिला भी थी।
  • उसी वक्त उन्होंने सेना के अधिकारियों को फोन करके गोलीबारी के बारे में जानकारी ली तो उसने भी यही बताया।
  • इसके बाद उसने भारत की तरफ से की गई कार्रवाई के बारे में पूछा तो उस अधिकारी ने बताया कि हमने पाकिस्तान को 17 बार सफेद झंडा दिखाया।
  • इसके बाद उन्होंने सेना को आदेश दिया था कि पहली गोली भारत की तरफ से नहीं चलनी चाहिये।
  • लेकिन अगर पाकिस्तान की तरफ से पहली गोली चलती है तो भारत की तरफ से चलने वाली गोलियों की गिनती नहीं की जाएगी।
  • उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने भारत के 17 जवानों को शहीद किया था।
  • उसका बदला हमने सर्जिकल स्ट्राइक से लिया और पाकिस्तान के घर में घुसकर आतंकियों को मार गिराया था।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें