केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु शुक्रवार को गृह मंत्री राजनाथ सिंह के साथ लखनऊ के दौरे पर थे, जहाँ गृह मंत्री ने गोमती नगर टर्मिनल विस्तार का शिलान्यास किया। जिसके बाद गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कार्यक्रम का संबोधन किया।

वाई-फाई की व्यवस्था की जाएगी:

  • गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कार्यक्रम में संबोधन में गोमती नगर के विकास कार्यों का शिलान्यास किया।
  • उसके बाद गृह मंत्री ने कार्यक्रम का संबोधन किया।
  • अपने संबोधन में उन्होंने गोमती नगर टर्मिनल विस्तार की खूबियाँ गिनायीं।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, यहाँ आपको वाई-फाई की सुविधा मिलेगी।
  • उन्होंने आगे कहा कि, फोन के माध्यम से कोई भी रेल की जानकारी ले सकता है।
  • गृह मंत्री ने आगे कहा कि, आज चारबाग में यार्ड रिमॉडलिंग और इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग का शुभारम्भ किया गया है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, 5 हजार करोड़ की लागत से काम शुरू होने जा रहा है।

गोमती नगर स्टेशन को बनायेंगे विश्वस्तरीय:

  • लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि, गोमती नगर स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाना है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, ये सारी योजनायें अटल बिहारी वाजपेयी जी को समर्पित करता हूँ।
  • गृह मंत्री ने आगे ये भी कहा कि, गोमती नगर स्टेशन को संवारने का प्रयास बहुत पहले से किया जा रहा था।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें