गृहमंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को राजधानी लखनऊ दौरे पर पहुंचे। इस मौके पर उनके लिए संगीत और कविता पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गृहमंत्री ने लोगों के साथ फूलों की होली खेली। इस मौके पर उन्होंने फसल बीमा योजना जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन किया और किसानों को इस योजना से लाभ लेने के बारे में जानकारी दी।

  • गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
  • लखनऊ, , उन्नाव, हरदोई, रायबरेली, औरेया और सीतापुर से आये किसानों को उन्होंने फसल बीमा योजना जागरूकता से लाभ लेने के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
  • राजनाथ सिंह ने कहा कि इस वर्ष देश के 100 जिलों को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई के लिए चयनित किया गया है।
  • वर्ष के अंत तक जिलों की सिचाईं योजना तैयार हो जायेगी।
  • सूखे क्षेत्रों में पानी को उपलबध कराने के लिए नदियों को जोड़ा जा रहा है।

कार्यक्रम में गृहमंत्री राजनाथ सिंह के अलावा कई जिलों के किसान, वैज्ञानिक, अधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। गृहमंत्री ने सभी लोगों को होली की शुभकामनाएं दी और हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। दलित प्रेम के बारे में उन्होंने कहा कि बीजेपी सबको जोड़ने पर विश्वास रखती है।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें