उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों के पास आते ही प्रदेश की राजनीती के सभी पार्टियां सक्रिय हो गयी है। आम आदमी पार्टी भी आज उत्तर प्रदेश के चुनावों को देखते हुए मेरठ में जनसभा करेगी जिसकी अध्यक्षता `आप` प्रमुख दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल करेंगे। बीते दिनों अभिनेता से नेता बने राजपाल यादव ने भी उत्तर प्रदेश चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। इसके लिए उन्होंने अपनी नयी पार्टी सर्व सम्भाव पार्टी भी बनायी है।

390 सीटो पर लड़ेगी चुनाव :

  • उत्तर प्रदेश चुनाव हमेशा से ही सभी राजनैतिक पार्टियों के लिए ख़ास रहा है।
  • अब अभिनेता राजपाल यादव भी अपनी राजनैतिक पारी शुरू करने लिए इसमें कूद पड़े है।
  • बीते दिन वे एक पत्रकार वार्ता में सवालों का जवाब दे रहे थे।
  • उन्होंने कहा कि मैं केवल पार्टी का स्टार प्रचारक और एक कार्यकर्ता हूँ।
  • हमारी पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रदेश की 390 सीटो पर लड़ रही है।

यह भी पढ़े : अगले साल 26, मार्च से दौड़ेगी पहली ‘पब्लिक मेट्रो’!

  • उत्तर प्रदेश का पिछली सरकारों ने कोई विकास नहीं किया है।
  • हमारी सरकार आने पर यूपी में फिल्म सिटी की स्थापना की जाएगी जिससे फिल्म उद्योग को बढ़ावा मिले।
  • पीएम नरेन्द्र मोदी के बड़े नोटों को बंद करने के फैसले पर भी उन्होंने अपना बयान दिया।
  • वे बोले कि सरकार जनता की चुनी हुई है तो जो करेगी अच्छा ही करेगी।

यह भी पढ़े : केशव प्रसाद मौर्य का लखीमपुर दौरा, युवा सम्मेलन की करेंगे अध्यक्षता!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें