उत्तरप्रदेश के चुनावी दंगल में सभी राजनीतिक पार्टियों ने जोर लगाना शुरू कर दिया है। इस दंगल में अपनी पार्टी के साथ चुनाव लड़ने जा रहे बॉलीवुड कॉमेडी किंग राजपाल यादव ने विरोधियों पर निशाना साधा। राजपाल यादव ने कहा कि उत्तरप्रदेश को सभी ने मिलकर लूटा है। उन्होंने कहा कि उनकी सर्व सम्भाव पार्टी (एसएसपी) प्रदेशवासियों के हर मुद्दे पर काम करेंगी।

राजपाल यादव के दावे

  • उत्तरप्रदेश चुनाव के लिए सर्व सम्भाव पार्टी ने अपनी कमर कस ली है।
  • राजपाल यादव ने कहा कि अब प्रदेश में कोई भी भूखा नहीं सोएगा।
  • उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी 403 विस में से 342 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
  • उन्होंने कहा कि वह जनता व मीडिया से सीधे संवाद करेंगे।
  • राजपाल यादव ने कहा हम विवाद की नहीं, संवाद की राजनीति करने आए हैं।
  • वह जल्द ही पार्टी के चुनावी कार्यक्रम की जानकारी देंगे।
  • उन्होंने चुनाव में अपनी पार्टी के लिए जनता से समर्थन मांगा।

सर्व संभाव पार्टी के बारे में

  • राजपाल यादव के ‘सर्व संभाव पार्टी’ स्टार प्रचारक  हैं।
  • यह पार्टी राजपाल यादव के छोटे भाई और तिलहर विधान सभा प्रत्याशी राजेश नौरंग यादव द्वारा खड़ी की गई है।
  • वहीं इस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजपाल यादव के बड़े भाई श्रीपाल यादव हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें