उत्तरप्रदेश चुनाव में इस बार अभिनेता राजपाल यादव की राष्ट्रीय सम्भाव पार्टी भी मैदान में ऊतर रही हैं। यह पार्टी प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है। लेकिन पार्टी नेता राजपाल यादव उत्तरप्रदेश के बारे में लगता है कि कुछ खास जानकारी नहीं रखते हैं।

सभी सीटों पर उतारेंगे उम्मीदवार :

  • अभिनेता राजपाल यादव बस्ती(उप्र) में  एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे।
  • यहां उन्होंने आगामी उत्तरप्रदेश चुनाव पर पार्टी की रणनीतियों को लेकर चर्चा की।
  • उन्होेंने कहा कि विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय सम्भाव पार्टी सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगी।

राजपाल को नहीं पता विस की सीटें :

  • हद तो तब हो गई जब राजपाल यादव यूपी विधानसभा में कितनी सीटें है,
  • यह भी नहीं बता सकें।
  • उन्होंने कहा कि  यूपी की में 390 सीटें है।
  • वह इसके बाद भी नहीं रूकें,
  • उन्होंने कहा, इऩ सभी सीटों पर हमारी पार्टी अपने उम्मीदवार उतारेगी।
  • वहीं राजपाल ने नोटबंदी को जल्दबाजी का फैसला बताया।

यह भी पढ़ें –  अखिलेश के लिए जहर खाने वाला बाल कलाकार नोएडा अस्पताल में हुआ शिफ्ट

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें