राज्य अभियोजन अधिकारी सेवा संघ उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी की बैठक कक्ष संख्या 15 कलेक्ट्रेट परिसर लखनऊ में संपन्न हुई।इसमें अवधेश कुमार सिंह अध्यक्ष, विजय कुमार यादव महासचिव, विक्रम यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुनील कुमार सचिव, विवेक श्रीवास्तव संयुक्त सचिव, सुशील कुमार उप सचिव तथा कार्यकारिणी के सदस्य अजीत कुमार त्रिपाठी, अशोक कुमार सिंह, आरके शर्मा, शरद श्रीवास्तव, राजेंद्र प्रसाद, अजय कुमार श्रीवास्तव, सदन लाल आदि ने प्रतिभाग किया। कार्यकारिणी में व्यापक विमर्श के बाद राज्य अभियोजन सेवा कल्याण निधि के प्रारूप को अंतिम रूप दिया गया। निधि के गठन के बाद अभियोजन संवर्ग के किसी भी अधिकारी के साथ आकस्मिकता की स्थिति में उनके आश्रितों को पर्याप्त आर्थिक सहायता उपलब्ध कराया जाएगा। संघ की कार्यकारिणी द्वारा विभिन्न प्रस्ताव भी पारित किए गए।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”हिंदी की खबरें” background=”” border=”” thumbright=”yes” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”up_news_categories” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें