शासन द्वारा जिलाधिकारियों/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों सहित मण्डलीय व जनपदीय अधिकारियों को प्रातः 09 बजे से जनसुनवाई करने के निर्देश जारी हुआ है। परन्तु शासन के इस निर्देश को जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा समस्त कर्मचारियों पर थोपने से प्रदेश भर के राज्य कर्मचारियों (rajya karmchari sanyukt parishad) में आक्रोश व्याप्त है।

राज्यपाल ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयन्ती पर अर्पित की पुष्पांजलि!

जबरदस्त व्याप्त है आक्रोश

  • तत्कालीन मुख्य सचिव,ने अपने अर्द्धशासकीय पत्रांक 55-जी/1958-सा0प्र0 अनु0-2 दि0 07.07.1975 द्वारा विस्तृत दिशा निर्देश जारी करते हुये कर्मचारियों को प्रातः 10 बजे अपने कार्यालयों में उपस्थित होकर कार्य करने तथा मध्यान्ह अवकाश आधा घण्टा करने के निर्देश जारी किये गये थे।

लखनऊ टीम में आक्सफोर्ड ताइक्वांडो अकादमी के 17 खिलाड़ी!

  • जो अभी भी प्रभावी है ऐसी स्थिति में जनपदीय अधिकारियों द्वारा तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को जनसुनवाई जैसे प्रशासनिक कार्याे हेतु कार्यालय अवधि से पूर्व प्रातः 09ः00 बजे उपस्थित होने विषयक आदेशों से कर्मचारियों में जबरदस्त आक्रोश है।
  • प्रदेश भर में राज्य कर्मचारी अपने आपको शोषित महसूस कर रहे हैं।

अब मुलायम को लखनऊ पुलिस ने डाक से भेजा नोटिस!

लखनऊ में भी हुआ प्रदर्शन

  • राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद द्वारा इस सम्बन्ध में स्पष्ट दिशा निर्देश जारी करने हेतु मुख्य सचिव को पत्र लिखकर अनुरोध किया गया था।
  • परन्तु अभी तक कोई कार्यवाही न होने से परिषद द्वारा पूरे प्रदेश के समस्त जनपदों में आज जिलाधिकारी कार्यालय पर एक दिवसीय धरना-प्रर्दशन कर विरोध जताया गया एवं जिला मजिस्ट्रेट के माध्यम से ज्ञापन भी सौंपा गया।

लखनऊ विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन की जमीन पर विवाद!

  • लखनऊ में धरने का आयोजन स्व. बी0एन0 सिंह की प्रतिमा स्थल ‘कर्मचारी प्रेरणा स्थल’ (जिलाधिकारी आवास के सामने) पर आयोजित किया गया।

वीडियो: बदमाशों ने दिनदहाड़े आश्रम में डाली डकैती!

ये लोग रहे मौजूद

  • लखनऊ में धरने का नेतृत्व जनपद अध्यक्ष बी0एस0 डोलिया ने किया एवं पर्यवेक्षक के रुप में श्री यादवेन्द्र मिश्रा, प्रमुख उपाध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद एवं अध्यक्ष उ0प्र0 सचिवालय संघ के साथ-साथ इं0 दिवाकर राय, इं0 एन0डी0 द्विवेदी, इं0 ए0के0 मिश्रा, इं0 एस0के0 त्रिपाठी, राजेश वर्मा, रामवीर सिंह, मनोज श्रीवास्तव, संजीव गुप्ता, धर्मेन्द्र सिंह, मुकेश जोशी, अशोक सिंह, अशोक दुबे, अनुज कुमार शुक्ला, आदि पदाधिकारियों के साथ ही हजारो की संख्या में कर्मचारी उपस्थिति रहे।

3 दिन में 100 से अधिक ओवरलोड वाहनों पर कसा शिकंजा!

पूरे प्रदेश में हुआ प्रदर्शन

  • साथ ही प्रदेश के समस्त जनपदों में कर्मचारियों ने हजारो की संख्या में उपस्थिति होकर विरोध दर्ज कराया।
  • धरने में यह भी प्रस्ताव लाया गया कि इसके बाद भी यदि शासन ने स्थिति स्पष्ट नहीं किया तो परिषद इससे भी बड़े आन्दोलन के लिये बाध्य होगा।
  • जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन की होगी।

रिवर फ्रंट जांच रिपोर्ट आरटीआई में देने से मना किया!

  • परिषद के अध्यक्ष हरि किशोर तिवारी, महामंत्री शिवबरन सिंह यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष यदुवीर सिंह प्रमुख उपा0 यादवेन्द्र मिश्रा, इं0 वी0के0 कुशवाहा, एस0बी0 सिंह, अविनाश चन्द्र श्रीवास्तव, सुभाष चन्द्र तिवारी, अमिता त्रिपाठी, अमरजीत मिश्रा, अमोद प्रताप सिंह भदौरिया, एस0पी0 सिंह, प्रेमपाल सिंह राणा आदि केन्द्रीय पदाधिकारी प्रदेश के समस्त 18 मण्डलों मे प्रर्यवेक्षक (rajya karmchari sanyukt parishad) के रुप में उपस्थित होकर इस एक दिवसीय धरना/प्रदर्शन को सफल बनाया।

तस्वीरें: सीतापुर में भीषण सड़क हादसा, पांच की मौत!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें