शनिवार 15 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में एक और रेल हादसा हो गया है, मेरठ से चलकर राजधानी लखनऊ जाने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस के 8 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। जिसमें अभी तक करीब 10 लोगों के घायल होने की जानकारी दी जा रही है।

रेलवे द्वारा हेल्पलाइन नंबर: 0121-6401215

रेलवे ने दी आर्थिक मदद:

  • राज्यरानी एक्सप्रेस हादसे के बाद रेल मंत्रालय ने भी घायलों के लिए मुआवजे की घोषणा की है।
  • जिसके तहत मंत्रालय ने सभी घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक मदद की घोषणा की है।

भारतीय रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर:

  • शनिवार को सूबे में रामपुर जिले के कोसीपुल के पास एक और रेल हादसा हो गया है।
  • मेरठ से चलकर लखनऊ आ रही राज्यरानी एक्सप्रेस के 8 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं।
  • हादसे में अब तक करीब 10 लोगों के घायल होने की जानकारी दी जा रही है।
  • इसके साथ ही भारतीय रेलवे ने हादसे के बाद यात्रियों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया है।

रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने दिए जाँच के आदेश:

  • केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने रामपुर रेल हादसे में जांच के आदेश दे दिए हैं।
  • हादसे की जांच एंटी-टेररिस्ट स्क्वाड करेगी।
  • केन्द्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
  • उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि, हादसे के पीछे यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसे बख्शा नहीं जायेगा।
  • घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

ये भी पढ़ें: एक और रेल हादसा: रामपुर में पटरी से उतरी ‘राज्यरानी एक्सप्रेस’!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें