उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावो के लिए रैलियों, सभाओं का दौर शुरू हो चुका है। इस क्रम में भाजपा और कांग्रेस काफी तेजी से बढ़ रही है। कांग्रेस की सरकार पिछले 27 साल से यूपी में नहीं आयी मगर फिर भी कांग्रेसी दावा कर रहे है कि इस बार सरकार उन्ही की पार्टी बनायेगी। मगर कांग्रेस की इस मंशा को धरा बताते हुए एक सांसद ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ एक बड़ा बयान दिया है।

नहीं बनेगी कांग्रेस की सरकार :

  • बीते दिनों कई चुनावी सर्वे हुए है जिनमे कांग्रेस हमेशा सबसे नीचे रही है।
  • शायद इस बात का एहसास अब कांग्रेस के नेताओ को भी होने लगा है।
  • बीते दिन कांग्रेस के राज्यसभा सांसद हुसैन दलवाई ने पार्टी के बारे में ऐसा कह दिया जो यकीनन पार्टी को अच्छा नहीं लगेगा।
  • एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि यूपी चुनाव में कांग्रेस की सरकार नहीं बनेगी।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बिना किसी पार्टी की सरकार नहीं बनेगी।
  • कांग्रेस के साथ गठबंधन किये बिना कोई भी पार्टी अपनी सरकार नहीं बना पाएगी।

यह भी पढ़े : वीडियो : यूपी में महिला इंस्पेक्टर की अपनी सहकर्मी से बदसलूकी!

  • हुसैन दलवाई बीते हफ्ते से राहुल सन्देश यात्रा के तहत लखनऊ में है।
  • उन्होंने कहा कि हमारी सन्देश यात्रा जहाँ भी गयी, लोगो का भरपूर समर्थन हमें मिला है।
  • जो कहते थे कांग्रेस यूपी में कमजोर हो गयी है, उन्हें यह जरूर देखना चाहिए।
  • उन्होंने बीते दिनों रक्षा मंत्री द्वारा दिए गए बयान को शर्मनाक बताया।
  • सांसद ने कहा कि सेना द्वारा की गयी मेहनत का श्रेय लेने का अधिकार किसी को नहीं है।
  • इस दौरान उन्होंने यूपी सीएम अखिलेश के राशन कार्ड पर अपनी फोटो लगाने पर भी निशाना साधा।
  • उन्होंने कहा कि सीएम सरकारी पैसे पर अपनी पार्टी का प्रचार कर रहे है।

यह भी पढ़े : अब कांग्रेस के गढ़ में चलेगा बीजेपी का विकास रथ!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें