इस नेता ने दिया इस्तीफ़ा (samajwadi party ghaziabad) :

  • उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी का सूपड़ा साफ़ हो चुका है।
  • इस निकाय चुनाव के परिणाम भी काफी कुछ यूपी के विधानसभा चुनावों जैसे ही रहे हैं।
  • सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लगातार 2 चुनावों में मिली हार की समीक्षा शुरू कर दी है।
  • इस बीच समाजवादी पार्टी के साथ 24 सालों से जुड़े एक वरिष्ठ नेता ने पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया है।
  • गाजियाबाद के मोदीनगर के पूर्व चेयरमैन रामासरे शर्मा ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता से इस्तीफ़ा दे दिया है।
  • पूर्व चेयरमैन रामआसरे शर्मा बीते 24 सालों से समाजवादी पार्टी के साथ जुड़े हुए थे।
  • साथ ही रामआसरे शर्मा साल 1993, 2012, 2017 का विधानसभा चुनाव और साल 1993 का लोकसभा चुनाव समाजवादी पार्टी से लड़ चुके हैं।
  • बीते दिन मोदीनगर में प्रेस कांफ्रेंस कर रामआसरे शर्मा ने समाजवादी पार्टी से इस्तीफ़ा देने का ऐलान किया।
  • इसके अलावा निकाय चुनाव में मिली हार का जिम्मेदार भी उन्होंने खुद समाजवादी पार्टी को बताया।
  • रामआसरे शर्मा का आरोप है कि 2012 में उनकी पत्नी यहाँ से चेयरमैन थी।
  • फिर भी तत्कालीन सपा के एक कैबिनेट मंत्री ने उनके अधिकारों को रोकने का काम किया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें