सपा पार्टी के महासचिव प्रो.रामगोपाल यादव ने शिवपाल यादव का नाम लिये बिना उन पर बड़ा हमला किया है। रामगोपाल यादव ने शिवपाल यादव को पार्टी में विवाद की जड़ बताया है। वहीं शिवपाल की काबिलियत पर सवाल खड़ा कर पार्टी में एक नए विवाद को मोड़ दे दिया है।

एक व्यक्ति पार्टी में विवाद की जड़ :

  • प्रो.रामगोपाल यादव ने शिवपाल यादव का नाम नहीं लिया। लेकिन उनके खिलाफ शुक्रवार को एक नई जंग छेड़ दी है।
  • पार्टी में अब समझौते का कोई भी संभावना नज़र नहीं आ रही है।
  • उन्होंने कहा एक व्यक्ति के कहने पर (शिवपाल) नेताजी ने सीएम अखिलेश को पद (अध्यक्ष) से हटा दिया।
  • पार्टी में पूरे विवाद की जड़ यही है।
  • राम गोपाल ने कहा कि वह नेता पार्टी के बाहर का आदमी नहीं है।
  • उसकी इतनी हैसियत नहीं कि किसी विधानसभा मे 10 वोट भी डलवा सकें।
  • उन्होंने कहा कि नेताजी 1 जनवरी को पार्टी प्रत्याशियों के संबंध में बैठक करने वाले थे।
  • लेकिन 29 दिसंबर को ही पार्टी प्रत्याशियों की लिस्ट जारी करवा ली गई।

अखिलेश को पूरा समर्थन :

  • प्रो.रामगोपाल यादव ने स्पष्ट जताया कि वह सीएम अखिलेश के समर्थन में है।
  • उन्होंने कहा कि सीएम अखिलेश के विरोधी हमारे विरोधी है।
  • उन्होंने जो सूची बनाई है, उन प्रत्याशियों को मेरा समर्थन होगा।
  • रामगोपाल ने कहा, मैं सीएम के प्रत्याशियो के लिए प्रचार भी करूंगा।
  • उन्होंने कहा अमर सिंह का नाम लिए बिना कहा, जो खुद चुनाव नही लड़ सकते, वो लड़ाई करा रहे हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें