उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी में शीर्ष नेतृत्व के बीच खाई गहराती ही जा रही है, वहीँ समाजवादी पार्टी में ओपन लैटर लिखा जा रहा है, इसी क्रम में पार्टी के सपा नेता रामगोपाल यादव ने भी ओपन लैटर लिखा है।
रामगोपाल यादव का सीएम अखिलेश को समर्थन:
- यूपी की समाजवादी पार्टी में शीर्ष नेतृत्व के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है।
- वहीँ पार्टी में अचानक से ओपन लैटर लिखने का चलन प्रचलित हो गया है।
- इसी क्रम में सपा नेता प्रो० रामगोपाल यादव ने भी सपा प्रमुख को ओपन लैटर लिखा है।
- पत्र में रामगोपाल यादव ने सीएम अखिलेश यादव का समर्थन किया है।
प्रो० रामगोपाल यादव के पत्र के कुछ अंश:
- रामगोपाल यादव ने सपा प्रमुख को ओपन लैटर लिखा है।
- जिसमें उन्होंने कहा है कि, आगे बढ़ो हम सब अखिलेश के साथ हैं।
- पत्र में रामगोपाल यादव ने सुलह करवाने वालों को भी आड़े हाथों लिया है।
- उन्होंने कहा है कि, सुलह करने की बात कहने वाले बेईमान हैं।
- रामगोपाल ने आगे कहा है कि, जो अखिलेश का विरोध करेगा, वो चुनाव हार जायेगा।
- पत्र में प्रोफ़ेसर ने आगे कहा है कि, रथयात्रा को सफल बनायें।
- इसी में आगे जोड़ते हुए रामगोपाल ने कहा है कि, रथयात्रा विरोधियों के गले की फांस है, इसे और धार दें।
- रामगोपाल ने अपने पत्र में ये भी कहा है कि, सत्ता का दुरूपयोग कर कुछ लोगों ने हजारों करोड़ कमाए हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार