2019 के लोकसभा चुनावों को लेकर समाजवादी पार्टी एक्शन मोड में आ गयी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ मिलकर चुनावी रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। इसके अलावा सपा के संगठन को मजबूत करने के लिए अखिलेश यादव ने पार्टी के तमाम नेताओं से मिलना शुरू कर दिया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 28 जुलाई को लखनऊ में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गयी थी जिसमें बसपा से गठबंधन में सीटों के बंटवारे के साथ ही कई अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। सपा की इस बैठक के बाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने प्रेस कांफ्रेंस के द्वारा मीडिया को बैठक में हुई बातों की जानकारी दी।

रामगोपाल यादव ने की प्रेस कांफ्रेंस :

समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक लखनऊ में पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर हुई। बैठक के बाद सपा नेता रामगोपाल यादव ने प्रेस कांफ्रेंस की। इसमें उन्होंने कहा कि लोकसभा के आम चुनाव में EVM के बजाए बैलेट का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर इलेक्शन कमीशन इस पर नहीं माना तो हम आंदोलन करेंगे। साथ ही उन्होंने साफ़ किया कि अन्य राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव में किसके साथ रहना है और नहीं रहना है, इसका निर्णय राष्ट्रीय अध्यक्ष को करना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष का निर्णय ही अंतिम माना जायेगा।

लोकसभा चुनाव लड़ने पर बोले सपा नेता :

सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने अपने लोकसभा चुनाव लड़ने और गठबंधन से संबंधित को लेकर कई सवालों के जवाब दिए। सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक के बाद उन्होंने कहा कि अगर पार्टी फैसला करेगी तो संभल से चुनाव लड़ूंगा। समाजवादी पार्टी ने टिकट नहीं दिया तो नहीं लड़ूंगा। इसके साथ ही बैठक में एक बात तो तय हो ही गई है कि सपा गठबंधन कर चुनाव लड़ेगी जिस पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव फैसला करेंगे।

ये भी पढ़ें-

होमगार्ड की फर्जी ड्यूटी लगाकर सरकारी खजाने से लाखों रुपये हड़प रहे पुलिस अधिकारी

पीएम मोदी करेंगे 60 हजार करोड़ रुपये से अधिक की 81 परियोजनाओं का शिलान्यास

सांसद सावित्री बाई फुले पर अपने चाचा को 12 बीघा जमीन कब्जा कराने का आरोप

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें