समाजवादी पार्टी इन दिनों लोकसभा चुनावों के साथ ही 3 राज्यों के विधानसभा चुनावों की तैयारी कर रही है। पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी की स्थिति अन्य राज्यों की तुलना में काफी अच्छी है। इसी क्रम में राज्य में प्रचार करने पहुंचे सपा के वरिष्ठ नेता और यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और बलिया के बांसडीह से विधायक राम गोविंद चौधरी तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा है जिसके बाद इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति वर्तमान में काफी नाजुक है।

बेहद गंभीर है सपा नेता की स्थिति :

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रामगोविंद चौधरी का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों द्वारा जारी किए गए हेल्थ बुलेटिन में उनकी हालत बेहद गंभीर बताई गई है। उन्हें डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में रखा गया है। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के निवाड़ी विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसंपर्क करने गए रामगोविंद चौधरी को रविवार सुबह करीब 7 बजे अचानक दिल का दौरा पड़ गया था। इसके बाद उन्हें तत्काल चिकित्सीय सेवाएँ देने के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अखिलेश यादव के हैं करीबी :

अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद से राम गोविंद चौधरी का सपा में कद काफी बढ़ा है। पूर्व पीएम चंद्रशेखर को अपना राजनीतिक गुरु मानने वाले राम गोविंद चौधरी ने जनता पार्टी से अपने सियासी सफर का आगाज किया था। इसके बाद वह 2002 में तत्कालीन सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह के साथ आ गए।

मुलायम के साथ सपा की राजनीति करने वाले राम गोविंद चौधरी अखिलेश यादव के करीबी हैं। 2017 विधानसभा चुनाव में जब सपा को करारी शिकस्त मिली तो अखिलेश ने तमाम वरिष्ठ नेताओं को दरकिनार करते हुए उन्हें नेता विपक्ष की जिम्मेदारी देने का फैसला लिया था। जल्द ही अखिलेश यादव इन्हें देखने के लिए मेदांता जा सकते हैं।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”ये भी पढ़ें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें