उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में विजयदशमी पर आयोजित धनुष यज्ञ में भगवान श्री राम के धनुष चाप चढ़ाते ही धनुष टूट गया।जिसकी आवाज से समस्त ब्रह्मांड गूँज उठा। क्रोधित परशुराम जी ने तुरंत दरबार में पहुँच भगवान श्री राम जी को ललकार धनुष तोड़ने के लिए दंडित करने की बात करने लगे।

दुर्गा मन्दिर में धनुष यज्ञ का हुआ आयोजन:

भगवान श्री राम जी के लाख बिनती निवेदन से भी उनका गुस्सा कम न हुआ। जिसपर लक्ष्मण जी भी क्रोधित हो उठे।

दृश्य देखकर कर लोग रोमांचित हो उठे और जय जयकार करने लगे। विजयदशमी के पावन पुनीत अवसर पर माँ दुर्गा मंदिर बेहटा नथई सिंह में धनुष यज्ञ का आयोजन किया गया।

जिसमें कलाकरों की प्रस्तुति देखकर दर्शक रोमांचित हो उठे।अगले दिन विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन प्रधान प्रतिनिधि अवधेश सिंह द्वारा किया गया।जिसमे भूपेंद्र यादव, श्री नारायण ‘खलीफा’बाराती शर्मा,राजकुमार यादव सहित सभी ग्रामवासियों का सराहनीय योगदान रहा।

आयोजक अवधेश सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें