Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

उन्नाव: धनुष के टूटने की आवाज़ सुनते ही क्रोधित परशु राम पहुंचे दशरथ दरबार

ram leela dhanush yagya organised occasion on dussehra in unnao

ram leela dhanush yagya organised occasion on dussehra in unnao

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में विजयदशमी पर आयोजित धनुष यज्ञ में भगवान श्री राम के धनुष चाप चढ़ाते ही धनुष टूट गया।जिसकी आवाज से समस्त ब्रह्मांड गूँज उठा। क्रोधित परशुराम जी ने तुरंत दरबार में पहुँच भगवान श्री राम जी को ललकार धनुष तोड़ने के लिए दंडित करने की बात करने लगे।

दुर्गा मन्दिर में धनुष यज्ञ का हुआ आयोजन:

भगवान श्री राम जी के लाख बिनती निवेदन से भी उनका गुस्सा कम न हुआ। जिसपर लक्ष्मण जी भी क्रोधित हो उठे।

दृश्य देखकर कर लोग रोमांचित हो उठे और जय जयकार करने लगे। विजयदशमी के पावन पुनीत अवसर पर माँ दुर्गा मंदिर बेहटा नथई सिंह में धनुष यज्ञ का आयोजन किया गया।

जिसमें कलाकरों की प्रस्तुति देखकर दर्शक रोमांचित हो उठे।अगले दिन विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन प्रधान प्रतिनिधि अवधेश सिंह द्वारा किया गया।जिसमे भूपेंद्र यादव, श्री नारायण ‘खलीफा’बाराती शर्मा,राजकुमार यादव सहित सभी ग्रामवासियों का सराहनीय योगदान रहा।

आयोजक अवधेश सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Related posts

नोटबंदी पर पीएम मोदी ने लोगों से पूछा, ‘थोड़ा कष्ट झेलेंगे’?

Divyang Dixit
8 years ago

UP में कश्मीर से ज्यादा बंदूकधारी, देश में भी नंबर वन

Sudhir Kumar
7 years ago

अमेठी-शातिर जाल साज को किया गिरफ्तार

kumar Rahul
7 years ago
Exit mobile version