केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने आज अयोध्या में रामलला के दर्शन किये। वह शनिवार को अयोध्या पहुंची थी। उन्होंने रविवार को यहां राम मंदिर पर बयान दिया। उनका मानना है कि अयोध्या में राम मंदिर को लेकर नहीं बल्कि जमीन को लेकर विवाद है।

रामलला के पक्ष में हाईकोर्ट :

  • केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर पर इलाहाबाद हाईकोर्ट पहले ही फैसला दे चुका है।
  • फैसला रामलला के पक्ष में है।
  • ऐसे में अब विवाद केवल जमीन के मालिकाना हक को लेकर है।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि राम व गंगा देश में राजनीतिक एजेंडा नहीं है।
  • इस पर राजनीतिक पार्टी बयानबाजी न करें तो बेहतर है।
  • उन्होंने कहा कि हिन्दु समाज को यहां के स्नान घाटों पर पैसा खर्च करना चाहिए।
  • नदी के घाट विकसित होंगे तो सभी को इसका लाभ मिलेगा।

नोटबंदी को लेकर विपक्षियों पर हमला :

  • उमा भारती ने नोटबंदी के विषय पर प्रदेश की विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा।
  • उन्होंने कहा जनता को नोटबंदी से उतनी परेशानी नहीं है, जितनी मायावती और मुलायम सिंह को है।
  • उन्होंने कहा, ऐसे इसलिए है क्योंकि इनके पास ही सबसे ज्यादा पैसा है।

सीएम अखिलेश पर वार :

  • उमा भारती ने यूपी सीएम अखिलेश यादव पर जमकर तंज कसे।
  • उन्होंने कहा कि अखिलेश अपने पिता मुलायम सिंह की कमाई खा रहे हैं।
  • उन्होंने अब तक अपने जीवन में अपने बल पर कुछ भी हासिल नहीं किया है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें