उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार ने सोमवार को अपने कैबिनेट का 8वां विस्तार किया, जिसमें 4 नए और 6 प्रमोटेड मंत्रियों को कैबिनेट में जगह दी गयी।

गायत्री ने छुए सीएम के 3 बार पैर:

  • यूपी सरकार ने सोमवार को अपने कैबिनेट का 8वां विस्तार किया।
  • जिसमें करीब 10 मंत्रियों को कैबिनेट में जगह दी गयी।
  • इस दौरान सीएम अखिलेश ने अपने विस्तार में गायत्री प्रजापति को वापस कैबिनेट में जगह दे दी है।
  • गौरतलब है कि, सीएम ने ही भ्रष्टाचार के मुद्दे पर गायत्री प्रजापति को कैबिनेट से बर्खास्त किया था।
  • शपथ ग्रहण समारोह में मंत्री पद की शपथ लेने के बाद गायत्री प्रजापति ने सीएम अखिलेश के 3 बार पैर छुए।
  • सीएम के अलावा उन्होंने सपा प्रमुख और शिवपाल सिंह यादव के भी पैर छुए।
  • जिस पर राज्यपाल राम नाईक ने उन्हें टोकते हुए कहा कि, अपने अनुशासन में रहें।

3 साल में चौथी बार मंत्री बने गायत्री:

  • सपा सरकार के कैबिनेट में एक बार फिर से गायत्री प्रजापति को जगह दे दी गयी है।
  • गायत्री को मंत्री बनाये जाने के बाद मुलायम सिंह यादव ने मीडिया से बातचीत की।
  • जिसमें गायत्री को मंत्री बनाने फैसले पर उन्होंने कहा कि, मैंने गायत्री को मंत्री बनाने के लिए नहीं कहा।
  • उन्होंने आगे कहा कि, लेकिन अखिलेश ने बनाया तो ये अच्छी बात है।
  • गौरतलब है कि, गायत्री प्रजापति को 3 साल में चौथी बार मंत्री बनाया गया है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें