19वीं रमजान का जुलूस (Ramadan julus 2017) कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच 15 जून को निकाला जायेगा। इसके लिए मंगलवार को पुराने लखनऊ में ड्रोन कैमरे के जरिये पुलिस अधिकारियों ने निगरानी कर सुरक्षा जांची।

  • पुलिस की अराजकतत्वों पर खास नजर रहेगी।
  • वहीं रमजान के अवसर पर यूपी के हर के कप्तानों को सुरक्षा एजेंसियों ने खुपिया इनपुट दिया है।
  • इसके बाद से पूरे प्रदेश ने अलर्ट जारी किया है।
  • सुरक्षा एजेंसियों का दावा है कि उन्हें ऐसे इनपुट मिले हैं कि कुछ अराजक तत्व प्रदेश में माहौल खराब करने के नियत से सक्रिय हो गये है।
  • खुपिया इनपुट मिलने के बाद मुश्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में पुलिस को खास चौकसी रखने के निर्देश दिए गये हैं।

Ramadan julus n drone monitoring

ये भी पढ़ें- KGMU गैंगरेप: ‘आप’ ने फूंका कुलपति का पुतला!

पुलिसकर्मियों की लापरवाही नहीं होगी बर्दास्त

  • एसएसपी लखनऊ दीपक कुमार ने बताया कि रमजान के अवसर पर कोई माहौल ना ख़राब कर पाए इस लिए पुलिस की गस्त बढ़ा दी गई है।
  • उन्होंने खुद पुलिस अधीक्षक पश्चमी, क्षेत्राधिकारी चौक, क्षेत्राधिकारी बाजारखाला व थाना प्रभारी बाजारखाला, थाना प्रभारी चौक के साथ मय फ़ोर्स के पश्चिमी क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु अकबरी गेट से होकर नक्खास, बिल्लौचपुरा, हैदरगंज तिराहा, मिलएरिया, एवररेडी तिराहा से कर्बला तक पैदल गस्त किया।
  • उन्होंने बताय कि मुश्लिम समुदाय का सबसे बड़ा पर्व रमजान त्यौहार होता है।
  • इसे देखते हुए पुराने लखनऊ में खास निगरानी और असमाजिकतत्वों की धर-पकड़ के लिए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

Ramadan julus n drone monitoring

ये भी पढ़ें- केजीएमयू के शताब्दी अस्पताल में लिफ्टमैन ने महिला से किया गैंगरेप!

  • उन्होंने बताया कि सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट प्राप्त हुआ है कि, कुछ अराजक तत्व प्रदेश में हिंसा फैलाने के लिए साजिश रच रहे है।
  • इसलिए वहीं यूपी पुलिस की सोशल मीडिया विंग अलर्ट है।
  • क्योंकि मौजूदा समय में अराजक तत्व सोशल मीडिया पर गलत सूचना प्रसारित कर शहर का माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे है।
  • एसएसपी ने बताया कि, आने वाले रमजान के त्यौहार को देखते हुए पुराने लखनऊ में अतिरिक्त फोर्स भेजी जायेगी और अपराधी किस्म के लोगों की सूचना एकत्र की जा रही है।
  • उन्होंने कहा कि किसी भी पुलिसकर्मी या पुलिस अधिकारी की लापरवाही वर्दास्त नहीं की जायेगी।

ये भी पढ़ें- 24 घंटे में 3 हत्या: कार में मिली किशोरी की लाश, रेप की आशंका!

इतनी फोर्स की गई तैनात

  • अपर पुलिस अधीक्षक-15
  • अपर जिला मजिस्ट्रेट- 15
  • पुलिस उपाधीक्षक- 40
  • उप जिला मजिस्ट्रेट- 40
  • निरीक्षक- 20
  • थाना प्रभारी- 35
  • उप निरीक्षक- 350
  • हेड कांस्टेबल- 150
  • कांस्टेबल- 1400
  • पीएसी- 10 कंपनी
  • आरएएफ- 4 कंपनी
  • CCTV कैमरा – सम्पूर्ण क्षेत्र नगर पश्चिमी
  • ड्रोन कैमरा- 2
  • CCTV युक्त वैन- 2
  • मोटर साईकिल स्क्वॉड- 12
  • घुड़सवार पुलिस- 10
  • स्पेशल मोबाईल- 20
  • इसके अलावा (Ramadan julus 2017) सोशल मीडिया में व्हाट्सप्प, फेसबुक, ट्विटर पर निगरानी के लिए क्राइम ब्रांच साइबर क्राइम सेल को लगाया गया है।

ये भी पढ़ें- अब केजीएमयू में कैंटीन संचालक ने युवती से किया रेप!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें