गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनावों में समाजवादी पार्टी को भारी अंतर से ऐतिहासिक जीत मिली है। इस जीत से जहाँ समाजवादी पार्टी में एक नयी जान आ गयी है तो वहीँ भाजपा में अब बगावतों का दौर शुरू हो गया है। दोनों सीटों पर मिली हार के लिए पूर्व भाजपा सांसद रमाकांत यादव ने सीधे तौर पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को जिम्मेदार ठहरा दिया है। इन दिनों आजमगढ़ के बाहुबली रमाकांत यादव के जल्द भाजपा छोड़ सपा में जाने की खबरें आना तेज हो गयी हैं। इसके बाद अब सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिनमें रमाकांत यादव को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलते हुए दिखाया गया है।

सपा में हो सकते हैं शामिल :

आजमगढ़ के बाहुबली नेता रमाकांत यादव 4 बार विधानसभा और 4 बार लोकसभा का चुनाव जीत चुके हैं। इनके बारे में सियासत में मशहूर है कि रमाकांत कुर्सी नहीं छोड़ सकते बल्कि कुर्सी के लिए किसी को भी छोड़ सकते हैं। सपा से भाजपा में आने के बाद उन्होंने कहा था कि वो क्या उनकी लाश भी सपा में नहीं जायेगी मगर बीते दिनों आजमगढ़ में उन्होंने सपा की जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी बचाई थी। इसके अलावा मुलायम के मैनपुरी से चुनाव लड़ने का ऐलान कर देने के बाद सपा के पास आजमगढ़ में कोई बड़ा चेहरा नहीं है। ऐसे में यदि रमाकांत यादव सपाई बने तो उनका सपा के टिकट पर आजमगढ़ से लड़ना लगभग तय है।

 

ये भी पढ़ें: 17 साल बाद अखिलेश यादव के जीवन मे बड़ा परिवर्तन

https://www.facebook.com/akki.yadav.319247/posts/576024389432841

सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल :

भाजपा में अलग-थलग पड़ने के बाद सरकार और पार्टी के खिलाफ हमले बोल रहे बाहुबली रमाकांत यादव की सपा में वापसी पक्की हो गयी है। समाजवादी पार्टी रमाकांत यादव को 2019 के लोकसभा चुनाव में आजमगढ़ से मैदान में उतार सकती है। सपा महाराष्ट्र प्रांत के अध्यक्ष अबू आसिम आजमी के साथ पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने रमाकांत यादव से लखनऊ में मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार, करीब 2 घंटे चली बैठक में रमाकांत को पार्टी में शामिल करने और आजमगढ़ से चुनाव लड़ाने को लेकर अंतिम निर्णय लिया गया। रमाकांत यादव अगले एक सप्ताह में अपने समर्थकों के साथ लखनऊ आकर समाजवादी पार्टी विधिवत ज्वाइन कर सकते हैं।

 

ये भी पढ़ें: जयंत की अखिलेश से बैठक के बाद हुआ सपा-आरएलडी में समझौता

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें