उत्तर प्रदेश के 2 लोकसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा की करारी हार के बाद अब पार्टी में ही बगावत का दौर शुरू कर दिया है। 2019 के पहले यूपी के मुख्यमंत्री की सीट पर भाजपा का हारना अपने आप में एक बड़ा झटका है। अब पूर्वांचल में भारतीय जनता पार्टी के सबसे बड़े बाहुबली ने पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसके अलावा भाजपा के बाहुबली ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बाहुबली के इन बयानों के बाद भाजपा के अंदरखाने में कोहराम मच गया है।

रमाकांत यादव ने उठाये सवाल :

उत्तर प्रदेश में दो सीटों के उप चुनावों में मिली करारी हार के बाद अब सीएम योगी के नेतृत्व पर सवाल उठना शुरू हो गया है। आजमगढ़ के पूर्व सांसद और बीजेपी नेता रमाकांत यादव ने पार्टी की हार का कारण पिछड़ों और दलितों की उपेक्षा को बताया है। रमाकांत यादव ने भाजपा को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर समय रहते भाजपा नेतृत्व सचेत नहीं हुआ तो 2019 में भी बीजेपी को करारी हार मिलेगी। रमाकांत यादव ने सीधे सीएम योगी पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पूजा-पाठ करने वाले को यूपी का मुख्यमंत्री बना दिया गया, उनके बस में अब सरकार चलाना नहीं है। पिछड़ों-दलितों को उनका हक़ मिलना चाहिए, सम्मान मिलना चाहिए। मगर सीएम योगी उन्हें वो सम्मान नहीं दे रहे हैं। वे केवल एक जाति विशेष तक सीमित रह गये हैं।

 

ये भी पढ़ें: उपचुनाव में जीत पर सपा के कुशल नेतृत्व को बधाई- शिवपाल यादव

भाजपा छोड़ने की बातों किया ख़ारिज:

बाहुबली रमाकांत के इस तेवर के बाद उनसे पूछा गया कि क्या वे भाजपा छोड़ने वाले हैं तो इस पर उन्होंने कहा कि मैं पार्टी में बना रहूँगा और हमेशा भाजपा को आगाह करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी छोड़ने का कोई इरादा नहीं, मेरे लिए दल नहीं पिछड़ों दलितों का सम्मान जरूरी है। रमाकांत यादव को पूर्वांचल में बीजेपी सबसे कद्दावर नेता माना जाता है। उपचुनाव में आये नतीजों ने रमाकांत यादव को भाजपा के खिलाफ बोलने पर मजबूर कर दिया है। 2019 के पहले भाजपा के लिए ये अच्छी खबर नहीं है। जल्द से जल्द भाजपा को इस पर ध्यान देने की जरूरत है।

 

ये भी पढ़ें: अमौसी एयरपोर्ट पर पायलेट की सूझबूझ से टला बड़ा विमान हादसा

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें