Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

पूजा-पाठ करने वाले सीएम के बस का नहीं सरकार चलाना- रमाकांत यादव

ramakant yadav

ramakant yadav

उत्तर प्रदेश के 2 लोकसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा की करारी हार के बाद अब पार्टी में ही बगावत का दौर शुरू कर दिया है। 2019 के पहले यूपी के मुख्यमंत्री की सीट पर भाजपा का हारना अपने आप में एक बड़ा झटका है। अब पूर्वांचल में भारतीय जनता पार्टी के सबसे बड़े बाहुबली ने पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसके अलावा भाजपा के बाहुबली ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बाहुबली के इन बयानों के बाद भाजपा के अंदरखाने में कोहराम मच गया है।

रमाकांत यादव ने उठाये सवाल :

उत्तर प्रदेश में दो सीटों के उप चुनावों में मिली करारी हार के बाद अब सीएम योगी के नेतृत्व पर सवाल उठना शुरू हो गया है। आजमगढ़ के पूर्व सांसद और बीजेपी नेता रमाकांत यादव ने पार्टी की हार का कारण पिछड़ों और दलितों की उपेक्षा को बताया है। रमाकांत यादव ने भाजपा को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर समय रहते भाजपा नेतृत्व सचेत नहीं हुआ तो 2019 में भी बीजेपी को करारी हार मिलेगी। रमाकांत यादव ने सीधे सीएम योगी पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पूजा-पाठ करने वाले को यूपी का मुख्यमंत्री बना दिया गया, उनके बस में अब सरकार चलाना नहीं है। पिछड़ों-दलितों को उनका हक़ मिलना चाहिए, सम्मान मिलना चाहिए। मगर सीएम योगी उन्हें वो सम्मान नहीं दे रहे हैं। वे केवल एक जाति विशेष तक सीमित रह गये हैं।

 

ये भी पढ़ें: उपचुनाव में जीत पर सपा के कुशल नेतृत्व को बधाई- शिवपाल यादव

भाजपा छोड़ने की बातों किया ख़ारिज:

बाहुबली रमाकांत के इस तेवर के बाद उनसे पूछा गया कि क्या वे भाजपा छोड़ने वाले हैं तो इस पर उन्होंने कहा कि मैं पार्टी में बना रहूँगा और हमेशा भाजपा को आगाह करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी छोड़ने का कोई इरादा नहीं, मेरे लिए दल नहीं पिछड़ों दलितों का सम्मान जरूरी है। रमाकांत यादव को पूर्वांचल में बीजेपी सबसे कद्दावर नेता माना जाता है। उपचुनाव में आये नतीजों ने रमाकांत यादव को भाजपा के खिलाफ बोलने पर मजबूर कर दिया है। 2019 के पहले भाजपा के लिए ये अच्छी खबर नहीं है। जल्द से जल्द भाजपा को इस पर ध्यान देने की जरूरत है।

 

ये भी पढ़ें: अमौसी एयरपोर्ट पर पायलेट की सूझबूझ से टला बड़ा विमान हादसा

Related posts

शाहजहांपुर में ई-लॉटरी से शराब व भांग की 277 दुकानों का आवंटन

Desk
1 week ago

राजनीतिक उथल-पुथल की दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा वर्ष 2018

UPORG DESK 1
6 years ago

महिला एवं परिवार कल्याण मंत्री उ.प्र. सरकार रीता बहुगुणा जोशी आज पहुंचेंगी जनपद, जनपद शहर स्थित ओमजा, आईवीएफ टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर का करेंगी उद्घाटन।

Ashutosh Srivastava
7 years ago
Exit mobile version