Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

भाजपा छोड़ने की खबरों को रमाकांत यादव ने बताया अफवाह

समाजवादी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियां करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अन्य दलों के नेताओं को पार्टी में शामिल कराकर अपने संगठन को मजबूती देने की कोशिश शुरु कर दी है। अब भाजपा को सबसे बड़ा झटका देते हुए पूर्वांचल के एक बाहुबली नेता के समाजवादी पार्टी ज्वाइन करने की खबरें जोरों से आ रही हैं।

रमाकांत यादव के सपा में शामिल होने की अफवाह :

भारतीय जनता पार्टी में सवर्णों पर आक्रामक तेवर के बाद पार्टी में अलग-थलग पड़ चुके पूर्व सांसद और बाहुबली नेता रमाकांत यादव के समाजवादी पार्टी में वापसी की खबरें जोरों से आ रही हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर पूर्व सांसद और आजमगढ़ के बाहुबली रमाकांत यादव के सपा में जाने की ख़बरें आ रही हैं। सोशल मीडिया पर पूर्व मंत्री और अखिलेश यादव के करीबी दुर्गा प्रसाद यादव के साथ उनकी मालाएं पहने वाली तस्वीर हर तरफ चल रही है। इस तस्वीर के सामने आने के बाद से सभी लोग रमाकांत यादव को सपा में शामिल होने की बधाई देते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालाँकि आजमगढ़ के भाजपा नेता रमाकांत यादव ने इस अफवाह पर खुलकर बात की।

खबर को बताया अफवाह :

भाजपा नेता और पूर्व सांसद रमाकांत यादव से इस मुद्दे पर बात करने पर उन्होंने कहा कि ये सब सिर्फ अफवाह है और विरोधियों की मुझे बदनाम करने की साजिश है। उन्होंने कहा कि वे कहीं नहीं जा रहे, साफ तौर पर पार्टी के साथ हैं। उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले वे विधायक दुर्गा प्रसाद यादव के साथ एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे, ये तस्वीर वहीँ की है। उन्होंने फिर साफ़ किया कि वे पूरी तरह भाजपा में हैं और वहीँ पर रहेंगे। हालाँकि ये राजनीति है जहाँ कब क्या हो जाये, कोई नहीं कह सकता है।

 

ये भी पढ़ें : मैनपुरी से लड़ेंगे मुलायम, आज़मगढ़ से कई नामों की चर्चा

Related posts

बांदा लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी इन्हें बना सकती है 2019 के चुनाव का प्रत्याशी

UP ORG DESK
6 years ago

वीडियो: वाणिज्य कर भवन में लगी आग, मची भगदड़!

Sudhir Kumar
7 years ago

मैनपुरी: बारिश के चलते जर्जर मकान गिरने से 2 बच्चियों की मौत

Shambhavi
6 years ago
Exit mobile version