उत्तर प्रदेश सरकार ने 11 आईएएस अफसरों के तबादले की सूची जारी कर दी है। इन तबादलों में अच्छे काम के इनाम के तौर पर कई अफसरों के अधिकारों को बढ़ाया गया है तो दूसरी तरफ कुछ के अधिकारों में कटौती भी की गयी है।

  • सीनियर आईएएस अफसर रमारमण नोएडा ऑथारिटी के नए चेरमैन बनाये गयें हैं।
  • रमारमण को प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास बनाया गया है।
  • इसके साथ ही रमारमण को नोएडा, गौतमबुद्ध के अध्यक्ष का चार्ज भी सौंपा गया है।
  • संजय अग्रवाल से नोएडा का चार्ज वापस ले लिया गया है।
  • वहीं, सरकार में पर्यटन सचिव का जिम्मा संभाल रहें नवनीत सहगल का कद और बढ़ गया है।
  • नवनीत सहगल को स्पोर्ट्स विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
  • सहगल प्रमुख सचिव सूचना, पर्यटन और यूपीडा बने रहेंगे।

UP IAS Transfer

प्रदेश सरकार ने किया 24 आईएएस और 4 पीसीएस अधिकारियों का तबादला

अनीता भटनागर को मिला सिंचाई विभागः

  • सरकार ने मनोज सिंह से विकलांग कल्याण विभाग लेकर महेश गुप्ता को विकलांग कल्याण प्रमुख सचिव नियुक्त किया है।
  • हालांकि मनोज सिंह प्रमुख सचिव समाज कल्याण के पद पर बने रहेंगे।
  • अनीता भटनागर जैन प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा के साथ ही लघु और सिंचाई का चार्ज भी सौंपा गया है।
  • इससे पहले रेणुका के पास लघु सिंचाई विभाग था।
  • रेणुका प्रमुख सचिव महिला कल्याण बनी रहेंगी।
  • ऋषिकेश यशोद भास्कर स्टॉफ अफसर मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।
  • ईश्वरी प्रसाद पांडेय रजिस्ट्रार चिट फंड यूपी बनाया गया है।
  • अटल कुमार राय सचिव लोक सेवा आयेग इलाहाबाद बनाया गया है।

3 आईएएस अफसरों के तबादले, राज्य सतर्कता आयोग के अध्यक्ष बने सिंघल!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें