• 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है।
  • मुलायम सिंह यादव के प्रतिनिधि एवं आज़मगढ़ जिले के कद्दावर नेता रामदर्शन यादव, सपा छोड़कर समाजवादी सेक्युलर मोर्चा में शामिल हो गए हैं।
  • ज्ञात हो कि पूर्व विधायक रामदर्शन यादव कई वर्षों तक सपा के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं।
  • मुबारकपुर क्षेत्र में रामदर्शन यादव की अच्छी पकड़ मानी जाती है|
  • कई दिनों से शिवपाल यादव के संपर्क में थे रामदर्शन यादव| उनके अनुसार वो जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सपा छोड़ने का कारण मीडिया को बताएँगे|
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें