उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी से निष्कासित नेता प्रो० रामगोपाल यादव ने सपा की कलह पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

अमर सिंह के नाम पर बोले नेताजी जानें:

  • पूर्व सपा नेता प्रो० रामगोपाल यादव ने सपा की कलह पर मंगलवार को राजधानी लखनऊ में अपनी प्रतिक्रिया दी।
  • मीडिया से बीतचीत में प्रो० रामगोपाल यादव ने अमर सिंह के सवाल को टाल दिया।
  • अमर सिंह क्यों स्पेशल है के सवाल पर प्रो० रामगोपाल ने कहा कि, ये तो नेताजी और शिवपाल ही बता सकते हैं कि, क्या ख़ास है।

अर्थव्यवस्था में भी ऐसा होता है:

  • प्रो० रामगोपाल यादव ने अमर सिंह पर आगे कहा कि, अर्थव्यवस्था में भी ऐसा होता है।
  • इसी में आगे जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि, खोटा सिक्का असली सिक्के को मार्केट से बाहर कर देता है।
  • वहीँ सीबीआई के सवाल पर रामगोपाल ने कहा कि, मुझपर और मेरे परिवार पर कोई भी सीबीआई केस नहीं है।

शिवपाल सिंह पर बिना नाम लिए हमला:

  • वहीं मीडिया से बातचीत के दौरान रामगोपाल यादव ने बिना नाम लिए शिवपाल सिंह पर हमला किया।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, कुछ लोगों को ग़लतफ़हमी है कि, पैसे के दम पर चुनाव जीता जा सकता है।
  • इसी में आगे जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि, अगर ऐसा होता तो अमर सिंह एक एमएलए जिता लेते।
  • रामगोपाल ने आगे कहा कि, बिना अखिलेश के समाजवादी पार्टी का कोई अस्तित्व नहीं है।
  • पूर्व सपा नेता ने कहा कि, जनता की निगाह में अपराध है मुलायमवादी होना।
  • रामगोपाल ने आगे कहा कि, क्यों जनता के बीच नहीं जा रहे हैं या एक भी मीटिंग नहीं कर पा रहे हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें