मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से लम्बी मुलाकात कर बाहर निकले सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कहा कि पार्टी में सब कुछ ठीक है। रामगोपाल ने विश्वास जताया की जल्द ही यह मामला सुलझ जाएगा। इस दौरान रामगोपाल यादव ने सीएम से मुलाकात कर उनका पक्ष जानने की कोशिश की।

  • अखिलेश यादव और प्रो. रामगोपाल के बीच चल रही बैठक समाप्त हो गयी है।
  • बैठक खत्म होने के बाद रामगोपाल ने मीडिया को संबोधित करते हुए सवालों के जवाब दियें।
  • उन्होंने कहा कि सीएम नाराज नहीं हैं, मुलायम से मुलाकात के बाद सुलझ जाएगा मामला।
  • अखिलेश को अध्यक्ष पद से नहीं हटाना चाहिए था। उनसे इस्तीफा मांगते तो वे दे देते।
  • उन्होंने बताया कि शिवपाल यादव सरकार में बने रहेंगे।
  • जब सवाल किया गया कि क्या शिवपाल के विभाग वापस किये जाएंगे।
  • इस पर उन्होंने कहा कि  विभाग वापस करना मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है।
  • कोई बात बिगड़ने वाली नही ंहै। पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक की जरूरत नहीं है।
  • सीएम से हुई बातों को सार्वजनिक नहीं करूंगा।

सीएम अखिलेश यादव निकालेंगे ‘समाजवादी विकास रथयात्रा’!

रामगोपाल ने भी अमर सिंह पर साधा निशानाः

  • प्रो. रामगोपाल ने बिना नाम लिये कहा कि बाहरी लोग पार्टी को नुकसान पहुंचा रहें हैं।
  • अमर सिंह पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि जो व्यक्ति समाजवादी नहीं है, वह मुलायमवादी कैसे हो सकता है।
  • नाम पूछने पर कहा कि बाहरी लोगों के बारे में आप भी जानते हैं।
  • सपा महासचिव ने कहा कि, ये लोग कभी भी पार्टी के हितैषी नहीं रहें।
  • ये लोग नेताजी की सरलता का लाभ उठा रहैं हैं।
  • इन लोगों ने नेताजी को भड़काने का काम किया, नेताजी को कहा गया कि आप को चैलेंज किया जा रहा है।।
  • रामगोपाल ने तीखा प्रहार करते हुए कहा कि, “एक आदमी पार्टी को बर्बाद करने पर आमदा है।”
  • बाहरी व्यक्ति ने नेताजी से कह कर शिवपाल को प्रभारी बनावाया था।
  • पार्टी संविधान में कभी प्रभारी जैसा कोई पद नहीं रहा, अध्यक्ष बनाये जाते रहें हैं।

नेताजी ने सख्त लहजे में कहा था कि अखिलेश को हटाकर शिवपाल को दो पार्टी की कमान

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें