उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी से निलंबित हुए प्रो० रामगोपाल यादव का पार्टी से निलंबन रद्द कर दिया गया है, गुरुवार को सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने फैसला सुनाते हुए रामगोपाल यादव का निलंबन रद्द कर दिया है। साथ ही पार्टी के अंदर प्रो० रामगोपाल यादव को उनके सभी पद वापस किये जायेंगे।

संसदीय बोर्ड के सदस्य भी बने रहेंगे:

  • समाजवादी पार्टी से निलंबित हुए प्रो० रामगोपाल यादव को पार्टी में वापस ले लिया गया है।
  • सपा प्रमुख ने पार्टी से उनका निलंबन रद्द कर दिया है।
  • जिसकी जानकारी पार्टी ने प्रेस नोट जारी कर दी।
  • इसके अलावा प्रो० रामगोपाल को पार्टी में उनके सभी पद लौटाए जायेंगे।
  • साथ ही रामगोपाल पार्टी के महासचिव भी बने रहेंगे।
  • वहीँ सपा प्रमुख ने कहा है कि, प्रो० रामगोपाल संसदीय बोर्ड के सदस्य भी बने रहेंगे।

पार्टी में वापसी नेताजी की कृपा है:

  • प्रो० रामगोपाल यादव की सपा में वापसी हो गयी है।
  • जिसके बाद सपा नेता रामगोपाल मीडिया से मुखातिब हुए।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, ये तो होना ही था।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, पार्टी में वापसी नेताजी की कृपा है।
  • रामगोपाल यादव ने आगे कहा कि, नेताजी कभी मेरे खिलाफ नहीं थे।
  • उन्होंने आगे कहा कि, मैं तो घर में ही था, बस पार्टी से निकाला गया था।
  • साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि, मैं पार्टी में हमेशा से था।
  • वहीँ प्रो० रामगोपाल यादव ने ये भी दावा किया है कि, मैंने पार्टी के लिए कभी कुछ गलत नहीं किया है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें