[nextpage title=”cm akhilesh” ]

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी से टिकट वितरण पर बगावत कर दी है। जिसके बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने समर्थकों की नई लिस्ट जारी कर दी है। इस नई लिस्ट में उन सभी प्रत्याशियों को शामिल किया गया है, जिन्हें सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव और सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल द्वारा मुख्यमंत्री अखिलेश के समर्थक होने की सजा दी गयी थी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने सभी समर्थकों को लिस्ट में जगह दे दी है।

इन 4 सपा नेताओं की अखिलेश खेमे में हुई वापसी:

[/nextpage]

[nextpage title=”cm akhilesh2″ ]

ये हैं वो नेता जिनकी अखिलेश खेमे में हुई वापसी:

सूत्रों के अनुसार, सीएम अखिलेश 167 प्रत्याशियों की नई सूची बनायी है, जिसमें इन चार प्रत्याशियों की वापसी संभावित है।

  • राकेश वर्मा की जगह अरविन्द सिंह ‘गोप’।
  • आशीष पाण्डेय की जगह पवन पाण्डेय।
  • नीरज सिंह ‘गुड्डू’ की जगह रामगोविंद चौधरी।
  • सोनू कन्नौजिया की जगह इंदल कुमार रावत।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अतीक अहमद को टिकट दिए जाने के पक्ष में नहीं थे और सपा प्रमुख से इस बात पर अपनी नाराजगी जाहि कर चुके थे। समाजवादी पार्टी ने अतीक अहमद को कानपुर कैंट से टिकट दिया था। गौरतलब है कि, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पहले ही स्पष्ट कर चुके थे कि, उनकी पार्टी किसी अपराधी को टिकट नहीं देगी।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें