देश में इस समय भगवान राम और कृष्ण को लेकर जबरदस्त बहस छिड़ी हुई है। सपा और भाजपा ने अब विचारधाराओं का बंटवारा करने के साथ ही भगवान का भी बंटवारा कर दिया है। अब इस कड़ी में सपा के पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी का नाम जुड़ गया है।


  • रामगोविंद ने दिया बयान :

    • उत्तर प्रदेश में इस समय भगवान राम और कृष्ण को लेकर खींचतान देखने को मिल रही है।
    • भाजपा जहाँ हमेशा से भगवान राम के नाम पर आगे बढ़ती हुई दिखाई दी है।
    • तो वहीँ अब मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी भी भगवान कृष्ण के नाम पर बढ़ रही है।
    • भाजपा अयोध्या में राम मंदिर बनवाने की बात कहती हुई दिखाई देती है।
    • अब सपा ने भी सैफई में भगवान कृष्ण की मूर्ति लगवाकर भाजपा को टक्कर दी है।
    • सपा संरक्षक मुलायम सिंह ने कहा था कि भगवान राम को सिर्फ उत्तर भारत में पूजा जाता है।
    • मगर भगवान श्री कृष्ण को तो उत्तर और दक्षिण भारत में पूजा जाता है।
    • अब भगवान राम-कृष्ण के विवाद में रामगोविंद चौधरी ने बड़ा बयान दे दिया है।
    • रामगोविंद ने कहा कि असली हिन्दू तो सिर्फ पिछड़ी जाती वाले ही होते हैं।
    • उन्होंने कहा कि अब लड़ाई असली और नकली हिन्दू के बीच छिड़ चुकी है।
    • नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि राम मंदिर पर सहमति, कृष्ण और राम सभी एक रूप हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें